Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए कलेक्टर ने अभिषेक को दी 15 हजार की सहायता

मंडला 9 फरवरी 2022

ग्राम खटोला तहसील बिछिया निवासी अभिषेक यादव एक प्रतिभावान छात्र है। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कलेक्टर हर्षिका सिंह के समक्ष मेडिकल कॉलेज  दाखिले में सहयोग के लिए आवेदन दिया था। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रतिभावान छात्र की तत्काल मदद करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। अभिषेक यादव ने वर्ष 2021 की नीट परीक्षा (मेडिकल) में 97.7452 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। अभिषेक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज में दाखिले में समस्या आ रही थी। कलेक्टर के समक्ष आवेदन के बाद अभिषेक को मिली सहायता से अभिषेक एवं उसका परिवार कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। प्रतिभावान अभिषेक ने कक्षा दसवीं में 92 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी

Reva India News

देवरीकला में हरियाली यात्रा : नवांकुर सखी योजना अंतर्गत किया गया पौधारोपण  

Reva India News

Leave a Comment