Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 20 फरवरी 2022

19 फरवरी की शाम 3 बजे से 20 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढेंको निवासी 15 वर्षीय पुरूष, ग्वारा निवासी 35 वर्षीय पुरूष, खजरी निवासी 25 वर्षीय पुरूष, मलवाझर निवासी 59 वर्षीय पुरूष, मलपहरी निवासी 26 वर्षीय पुरूष, गिठार निवासी 11 वर्षीय बालक, हाथीतारा निवासी 24 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के वार्ड नंबर-2 निवासी 40 वर्षीय पुरूष, खेहरी निवासी 28 वर्षीय पुरूष, धनौरा निवासी 37 वर्षीय महिला, मोहपानी निवासी 14 वर्षीय बालक, निवास हास्टल निवासी 14 वर्षीय 2 बालिका, मोहपानी निवासी 14 वर्षीय बालिका, रामबाग निवासी 31 वर्षीय महिला, सेमरखापा निवासी 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

Reva India News

पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने लगाए बैच

Reva India News

प्रथम विश्व ध्यान दिवस का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड में किया गया

Reva India News

Leave a Comment