Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*वृद्ध महिला मंडला नगर में सड़क पर बेसुध हालत में मिली* =========

13/3/2022 रात्रि में असहाय गंभीर, हालत में नर्मदा जी वार्ड पर रोड़ पर मिली जिसे मनीष सोनी , निर्मलशुक्ला के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर 65 वर्षीय महिला जिसे समाज सेवकों के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया । महिला से मिली जानकारी अनुसार ये ग्राम=खिरसारी की रहने बाली है नाम नही बतला पाई वृद्ध महिला ने किंतु शौर्य दल सदस्य सीता गोप ने मोबाईल संपर्क से जनपद पंचायत मंडला के सभी आस पास के गावों के सरपंच से बात की तो पता चला कि वृद्ध महिला सतिया बाई पति उमेद सिंह बरकड़े गांव – खिरसारू ब्लॉक नैनपुर की रहने वाली है जो कि छः माह से परिवार से दूर हैं । अभी वृद्ध महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है सामाजिक कार्यकर्ता शौर्यदल सदस्य सीता गोप , अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा , राजीव गोप , बैसाखू नंदा , वृद्ध महिला का ख्याल रख रहे हैं जैसे ही परिजन आते हैं महिला को परिजनों को सौप दिया जाएगा ।

Related posts

स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान

Reva India News

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 9,600 रुपये की मदिरा जब्त

Reva India News

Leave a Comment