Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 अप्रैल से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण

मण्डला 22 मार्च 2022

प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अप्रैल से प्रांरभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 1 जुलाई 2013 एवं परिपत्र दिनांक 26 फरवरी 2015 के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त के लिए उल्लेखित अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

उक्त प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 21 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक कार्यालय समय में जमा किये जा सकेंगें। उक्त प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2000/- का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

एक दिसंबर को जनपद पंचायत घुघरी में लगेगा अल्पविराम परिचय कार्यशाला जिले में 22 दिसंबर तक लगेंगे अल्पविराम परिचय कार्यशाला

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया

Reva India News

अंजनिया महाविद्यालय में मै हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment