Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिवकुमारी को मिला प्रधानमंत्री आवास का लाभ, सरकार को किया धन्यवाद

मण्डला 23 मार्च 2022

प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत शिवकुमारी पति शिवकुमार ग्राम चरगांव माल निवासी को पक्के आवास का लाभ मिला है। शिवकुमारी के परिवार में पति-पत्नि और 2 बच्चे हैं तथा हितग्राही कृषि, मजदूरी कर अपने पैत्रिक कच्चे आवास में जीवन-यापन करते थे।

शिवकुमारी कहती है कि कच्चे मकान में रहने के कारण जीवन स्तर बहुत अच्छा नहीं था। आवासों के निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करते-करते मेरे मन में भी शासन के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की इच्छा थी। मुझे 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई जिससे मेरे परिवार को बहुत प्रसन्नता हुई। शिवकुमारी ने अपने आवास निर्माण के समय स्वयं 25 हजार ईंटों का निर्माण कर भवन निर्माण में लगाया। शिवकुमारी बताती है कि अपने परिवार सहित पक्के मकान में रहते हुए आजीविका मिशन योजना से प्राप्त सहयोग राशि से किराना दुकान भी संचालित कर रही है। अब इनका पूरा परिवार कच्चे मकान की परेशानियों से निजात पाकर बहुत खुशीपूर्वक रह रहा है। पक्के मकान बनने के साथ-साथ शिवकुमारी को स्वच्छता मिशन अंतर्गत शौचालय, मनरेगा अंतर्गत मेढ़बंधान, उज्ज्वला योजनांतर्गत गैस कनेक्शन का लाभ भी प्राप्त हुआ है। शिवकुमारी ने अपने परिवार की ओर से भारत सरकार, मध्यप्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पक्की छत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया है।

Related posts

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 2026 पर कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

आईटीआई मंडला में “मेरे सपनों का भारत” पर प्रशिक्षणार्थियों ने रखे विचार

Reva India News

जिले में 14 अगस्त तक 1114.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment