आज भोपाल में मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात कर भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही मंडला विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों की मांगों के संबंध में मुलाकात की इस अवसर पर नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल और भाजपा मंडला जिला महामंत्री भगवती श्रीधर उपस्थित रहे । नैनपुर नगर में भूमिहीन परिवारों के लिए शासकीय भूमि में अधोसंरचना विकास के लिए 5 करोड़ और अनादि आश्रम मैं सुंदरीकरण के लिए 2 करोड़ , मंडला नगर में कमानिया गेट के पुल का चौड़ीकरण 45 लाख , नेहरू स्मारक से बिनझिया चौराहा तक सौंदर्यीकरण 55 लाख एवं महाराजपुर में आंगन तिराहा से घंसौर रोड नगर पालिका सीमा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्य करण के लिए 2 करोड़ 25 लाख की मांग की माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया ।
