Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आज  

मण्डला 1 मई 2022

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2022 में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची एवं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस संबंध में सहायक परियोजना समन्वयक रमसा मुकेश पाण्डे ने बताया कि समस्त मेधावी छात्र-छात्राएं 2 मई दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्‍ट्रेट परिसर में स्थित योजना भवन में उपस्थित होंगे, इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। निर्मला कन्या उमावि मण्डला से मानसी जैन, स्नेहा साहू, सिमरप्रीत छाबरा, मौली उपाध्याय, ज्ञानज्योति नैनपुर से सर्वोत्‍तम द्विवेदी, प्रिन्स बन्देवार, मेहर कुरैशी, प्रेक्षा राजपूत, अर्थ शुक्ला, शशि रजक, उमावि मॉडल बिछिया से निखिल ठाकुर, उमावि रामनगर से सृजल साहू, उमावि कन्या बम्हनी बंजर से दीपा चन्द्रौल, उमावि अमल ज्योति महाराजपुर से प्रिन्स सिंगौर, उमावि उत्कृष्ट मण्डला से रितिका मरकाम, उमावि कन्या महाराजपुर से पलक जैन, उमावि आदर्श अंजनिया से श्रृष्टि दुबे, सरस्वती निवास से सुहानी दुबे एवं सरस्वती बम्हनी बंजर से तन्मय चौरसिया को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला टास्क फोर्स कमेटी एवं मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी गठित

Reva India News

कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण स्थगित

Reva India News

19 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment