जिले में जलसंरक्षण के लिए मीडिया से सक्रिय सहयोग की अपील – श्री दीक्षित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर ने की चर्चा
मण्डला 23 जून 2022
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टर जल शक्ति मिशन एवं मंडला जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री योगेश मोहन दीक्षित जिले में जल शक्ति मिशन एवं कैच-द-रैन अभियान के तहत किए गए कार्यों के संबंध में जिले के भ्रमण पर रहे। श्री दीक्षित ने 23 जून को जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन के अलग-अलग विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिले की मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जल संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी का विषय है। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए पानी को बचाना है। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए जिले के मीडिया का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन एवं सरकारों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को अपने समाचार पत्रों एवं चैनलों में स्थान जरूर दें।
डायरेक्टर योगेश मोहन दीक्षित ने कहा कि मीडिया जल संरक्षण एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों में समाधान के लिए नवाचार एवं सुझाव के बारे में भी प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि हम सभी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे में हम सभी को जल की समस्या का निराकरण करते हुए उसके समाधान का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान देखे गए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जलसंरक्षण के लिए किए गए सामूहिक एवं व्यक्तिगत सराहनीय कार्यों के बारे में बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिले में जलसंरक्षण की गतिविधियों के अंतर्गत अमृत सरोवर, स्टॉप डेम, पुष्कर धरोहर, पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं अन्य कार्यों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। मीडिया ने जिले में जलसंरक्षण की समस्या तथा समाधान से संबंधित अपने प्रश्न एवं सुझाव रखें। इस अवसर पर केंद्रीय तकनीकी विशेषज्ञ सुनील टोप्पो, सहायक संचालक जनसंपर्क आशीष कोटांगले, जनपद पंचायत सीईओ मंडला श्री पांडे, कपिल तिवारी एवं जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिले के मतदाताओं से कलेक्टर ने की मतदान करने की अपील
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तारतम्य में जिले के मतदाताओं से अपील की है कि पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में 25 जून 2022 को 3 विकासखंडों बिछिया, मवई एवं नैनपुर में निर्वाचन संपादित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से बाहर निकलें। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच में किया जाएगा। सभी मतदाता अपने नजदीकि मतदान केन्द्र में जाकर अपना वोट अवश्य डालें।
मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मतदान दल के लिए प्रशिक्षण पीठासीन व मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण के संबंध में निर्धारित संस्था में 10 जून 2022, 11 जून 2022 एवं 12 जून 2022, 16 तथा 17 जून 2022 को आयोजित कर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने निर्देशित किया गया था, किंतु सहा.ग्रेड-3 जल संसाधन विभाग दिलीप सोनवानी, सं.शि. वर्ग-3 फूलसाय धुर्वे एवं व्याख्याता रीता पाठक तथा अध्यापक मुकेश राजपूत निर्देशों की अवहेलना करके प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थिति के कारण पंचायत निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है, जिसके लिए दोषी पाये गये हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त चारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि उपरोक्त कृत्य म0प्र0 पंचायत आम निर्वाचन नियम 1995 में निहित निर्देशों के उल्लंघन के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम एक के (1) (2) (3) एवं नियम 7 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आते हैं। संबंधितों के विरूद्ध म0प्र0 पंचायत आम निर्वाचन नियम 1995 में निहित निर्देशों तथा म.प्र. सिविल सेवा में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाकर नोटिस का प्रति उत्तर तीन दिवस में कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। नियत समयावधि में समाधानकारक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में यह माना जायेगा कि अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है, ऐसी स्थिति में एक पक्षीय निर्णय लेकर चारों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
अंतिम रेंडमाईजेशन संपन्न
मण्डला 23 जून 2022
लिए अंतिम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। एनआईसी कक्ष में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में मतदानकर्मियों का रेंडमाईजेशन कर दल बनाया गया।
नैनपुर जनपद में निर्वाचन की अंतिम तैयारियों का जायजा
कलेक्टर ने मतदानकर्मियों का किया उत्साहवर्धन
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने गुरूवार को प्रथम चरण के निर्वाचन में शामिल नैनपुर जनपद क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने नैनपुर जनपद में 25 जून को होने वाले मतदान की तैयारियों का अंतिम रूप से जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम नैनपुर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान की प्रक्रिया को समन्वय एवं गंभीरता के साथ पूरा करेंगे। कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर में मतपेटी, सामग्री वितरण एवं अन्य तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मिश्रा एवं संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर जनपद के लिए नियुक्त मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी मतदानकर्मी मतदान निर्धारित समय पर प्रारंभ कराएं। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय को दी जाने वाली सूचनाओं को समय पर प्रदान करें। उन्होंने मतदानकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी सकारात्मकता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराएं। आपसी समन्वय से काम करें। निर्वाचन प्रक्रिया को अनुभव के रूप में सीखें। कलेक्टर ने सभी मतदानकर्मियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मी अपने साथ बारिश को ध्यान में रखते हुए जरूरी सामान जैसे- दवाई, छाता, टॉर्च आदि रखें। नैनपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने कन्या छात्रावास का भी दौरा किया। उन्होंने कन्या छात्रावास में महिला मतदानकर्मियों के रात्रि विश्राम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रथम चरण के विकासखंडों में मतदान दलों का हुआ अंतिम प्रशिक्षण
मण्डला 23 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया संचालित रहेगी। मतदान प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों को अलग-अलग स्तरों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में प्रथम चरण में शामिल विकासखंडों मवई, बिछिया एवं नैनपुर में 23 जून को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने अंतिम प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों को मतदान प्रक्रिया एवं निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
डायरेक्टर जलशक्ति मिशन ने नैनपुर में देखे जलसंरक्षण के कार्य
जिले के कार्यों को सराहा
मण्डला 23 जून 2022
भारत सरकार गृह मंत्रालय के डायरेक्टर श्री योगेश मोहन दीक्षित एवं भूजल वैज्ञानिक जल शक्ति मंत्रालय के श्री सुनील टोप्पो द्वारा जल शक्ति अभियान 2022 कैच-द-रेन के अंतर्गत मंडला जिले में जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया गया। मैदानी भ्रमण के दौरान उन्होंने 22 जून को नैनपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कमता में सोखपीट का और लीच पिट का इंस्पेक्शन किया। तदुपरांत ग्राम पंचायत तिलाई एवं चिरईडोंगरी में उन्होंने रूफवाटर हार्वेस्टिंग का इंस्पेक्शन किया। डायरेक्टर श्री दीक्षित ने जिले के जलसंरक्षण के कार्यों को सराहा तथा उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी निर्धारित
मण्डला 23 जून 2022
बाढ़ एवं अतिवृष्टि इत्यादि आपदाओं से निपटने के लिए कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में स्थापित जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कन्टोल रूम जिसका दूरभाष क्रमांक-07642-251079 है। कंट्रोल रूम में जिले भर से प्रतिदिन आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी हीरालाल तिवारी प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख का मो. नंबर- 9826058991 के सहयोग के लिए शासकीय सेवकों की ड्यूटी 24 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 तक तत्काल प्रभाव से निर्धारित दिनों एवं समय से लगा दी गई है। जारी आदेश के तहत सहा.ग्रेड-3 भरत झारिया सोमवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, गुरूवार को दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक, शुक्रवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक तथा रविवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार देवेन्द्र चौरसिया सोमवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, मंगलवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, गुरूवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक, शुक्रवार को दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक तथा शनिवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। सहायक मानचित्रकार खेमराज नारनोरे सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, मंगलवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, बुधवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक, शुक्रवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं रविवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। स्टोर अटेडेंट नरेन्द्र श्रीवास्तव मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, बुधवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, गुरूवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, शनिवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक तथा रविवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।
रिजर्व दल में गुप्तेश्वर मिश्रा जलसंसाधन मण्डला कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग मण्डला एवं घनश्याम प्रसाद तिवारी, डाकरनर कार्यपालन यंत्री, नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 2 मण्डला की नियुक्ति की गई है।
अपर कलेक्टर ने कहा है कि संबंधित शासकीय सेवक अंकित दिनों व समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को निर्धारित पंजी में दर्ज कर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी हीरालाल प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख को तत्काल अवगत करायेंगे व उनके सतत संपर्क में रहकर उनके निर्देशन में कार्य करना सुनिश्चित करेंगे तथा डयूटी अवधि समाप्त होने पर अगली टीम के उपस्थित होने पर ही कंट्रोल रूम छोड़ेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारियों का उपस्थिति पत्रक उनके कार्यालय प्रमुख को प्रत्येक माह की 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से भेजने की कार्यवाही की जायेगी। ड्यूटी निरस्त करने हेतु कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियत ड्यूटी दिनों एवं निर्धारित समय में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
संबंधित कार्यालय प्रमुख, प्रभारी अधिकारी उनके अधीनस्थ कार्यरत शासकीय सेवक को आदेश से अवगत कराते हुए उसकी नियत ड्यूटी दिनों में निर्धारित समय पर जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम में उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। ड्यूटी दिनांक को कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश न स्वीकृत किया जाये। किसी कर्मचारी को पूर्व से ही अवकाश स्वीकृत किया जा चुका हो अथवा कर्मचारी शासकीय कार्य से प्रवास पर हो तब ऐसी दशा में संबंधित कार्यालय प्रमुख इस कार्यालय को पूर्व सूचना देते हुए उसके स्थान पर अपने स्तर से किसी अन्य कर्मचारी को ड्यूटी हेतु भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से शुष्क दिवस घोषित
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एवं ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा की परीधि तथा ग्राम पंचायतों की सीमा से 5 किलोमीटर की परीधि में स्थित देशी, विदेशी मदिरा, कम्पोजिट दुकानों, एफएल-3(ए) रिसॉर्ट बार को संबंधित ग्राम पंचायत में मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखे जाने के लिए शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के अंतर्गत शामिल विकासखंड बिछिया में अंजनिया विदेशी मदिरा दुकान, मवई में मवई विदेशी मदिरा दुकान तथा नैनपुर में पिंडरई देशी मदिरा दुकान, चिरईडोंगरी देशी मदिरा दुकान, मोचा विदेशी मदिरा दुकान, तुली टाईगर रिसॉर्ट, एफएल-3(ए) लायसेंस एवं रोजवुड रिसॉर्ट, एफएल-3(ए) लायसेंस को गुरूवार दिनांक 23 जून 2022 के दोपहर 3 बजे से 25 जून 2022 को मतदान समाप्ति तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार द्वितीय चरण के अंतर्गत शामिल विकासखंड घुघरी में घुघरी विदेशी मदिरा दुकान, मोहगांव में मोहगांव देशी मदिरा दुकान तथा चाबी विदेशी मदिरा दुकान को बुधवार दिनांक 29 जून 2022 के दोपहर 3 बजे से 1 जुलाई 2022 को मतदान समाप्ति तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार तृतीय चरण के अंतर्गत शामिल विकासखंड नारायणगंज में नारायणगंज देशी मदिरा दुकान तथा नारायणगंज विदेशी मदिरा दुकान, निवास में मनेरी देशी मदिरा दुकान तथा बीजाडांडी में बीजाडांडी विदेशी मदिरा दुकान को बुधवार दिनांक 6 जुलाई 2022 के दोपहर 3 बजे से 8 जुलाई 2022 को मतदान समाप्ति तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि उपरोक्त घोषित शुष्क दिवसों में मदिरा की कोई भी दुकान, एफएल-3(ए) रिसॉर्टबार, होटल, रेस्टोरेंट में मदिरा बेचने, परोसने की अनुमति नहीं होगी। शुष्क दिवस के अवसर पर संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा के आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा, विक्रय इत्यादि न होने पाए। इस बावत आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग का कार्यपालिक स्टॉफ सुनिश्चित करेंगे।
जिले की वर्षा की जानकारी
मण्डला 23 जून 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 23 जून के दौरान 85.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 169.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 84.4 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।
मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 23 जून को 5.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
1 कोरोना केस मिला
मण्डला 23 जून 2022
केस मिला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोपांगी निवासी 3 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
24 जून को मनाया जाएगा बलिदान दिवस
मण्डला 23 जून 2022
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला ने बताया कि 24 जून 2022 को प्रातः 9 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस रपटाघाट के निकट मनाया जाएगा।
सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवार्ड के आवेदन 25 तक कलेक्ट्रेट में जमा करने के निर्देश
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के प्रस्ताव 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाईन चाहे गये हैं। इस संबंध में सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को 25 जुलाई तक कार्यालय कलेक्टर मंडला में जमा करना सुनिश्चित करें।
जिले में जलसंरक्षण के लिए मीडिया से सक्रिय सहयोग की अपील – श्री दीक्षित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर ने की चर्चा
मण्डला 23 जून 2022
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टर जल शक्ति मिशन एवं मंडला जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री योगेश मोहन दीक्षित जिले में जल शक्ति मिशन एवं कैच-द-रैन अभियान के तहत किए गए कार्यों के संबंध में जिले के भ्रमण पर रहे। श्री दीक्षित ने 23 जून को जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन के अलग-अलग विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिले की मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जल संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी का विषय है। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए पानी को बचाना है। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए जिले के मीडिया का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन एवं सरकारों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को अपने समाचार पत्रों एवं चैनलों में स्थान जरूर दें।
डायरेक्टर योगेश मोहन दीक्षित ने कहा कि मीडिया जल संरक्षण एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों में समाधान के लिए नवाचार एवं सुझाव के बारे में भी प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि हम सभी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे में हम सभी को जल की समस्या का निराकरण करते हुए उसके समाधान का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान देखे गए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जलसंरक्षण के लिए किए गए सामूहिक एवं व्यक्तिगत सराहनीय कार्यों के बारे में बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिले में जलसंरक्षण की गतिविधियों के अंतर्गत अमृत सरोवर, स्टॉप डेम, पुष्कर धरोहर, पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं अन्य कार्यों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। मीडिया ने जिले में जलसंरक्षण की समस्या तथा समाधान से संबंधित अपने प्रश्न एवं सुझाव रखें। इस अवसर पर केंद्रीय तकनीकी विशेषज्ञ सुनील टोप्पो, सहायक संचालक जनसंपर्क आशीष कोटांगले, जनपद पंचायत सीईओ मंडला श्री पांडे, कपिल तिवारी एवं जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिले के मतदाताओं से कलेक्टर ने की मतदान करने की अपील
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तारतम्य में जिले के मतदाताओं से अपील की है कि पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में 25 जून 2022 को 3 विकासखंडों बिछिया, मवई एवं नैनपुर में निर्वाचन संपादित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से बाहर निकलें। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच में किया जाएगा। सभी मतदाता अपने नजदीकि मतदान केन्द्र में जाकर अपना वोट अवश्य डालें।
मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मतदान दल के लिए प्रशिक्षण पीठासीन व मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण के संबंध में निर्धारित संस्था में 10 जून 2022, 11 जून 2022 एवं 12 जून 2022, 16 तथा 17 जून 2022 को आयोजित कर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने निर्देशित किया गया था, किंतु सहा.ग्रेड-3 जल संसाधन विभाग दिलीप सोनवानी, सं.शि. वर्ग-3 फूलसाय धुर्वे एवं व्याख्याता रीता पाठक तथा अध्यापक मुकेश राजपूत निर्देशों की अवहेलना करके प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थिति के कारण पंचायत निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है, जिसके लिए दोषी पाये गये हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त चारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि उपरोक्त कृत्य म0प्र0 पंचायत आम निर्वाचन नियम 1995 में निहित निर्देशों के उल्लंघन के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम एक के (1) (2) (3) एवं नियम 7 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आते हैं। संबंधितों के विरूद्ध म0प्र0 पंचायत आम निर्वाचन नियम 1995 में निहित निर्देशों तथा म.प्र. सिविल सेवा में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाकर नोटिस का प्रति उत्तर तीन दिवस में कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। नियत समयावधि में समाधानकारक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में यह माना जायेगा कि अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है, ऐसी स्थिति में एक पक्षीय निर्णय लेकर चारों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
अंतिम रेंडमाईजेशन संपन्न
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में 23 जून को प्रथम चरण निर्वाचन के लिए अंतिम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। एनआईसी कक्ष में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में मतदानकर्मियों का रेंडमाईजेशन कर दल बनाया गया।
नैनपुर जनपद में निर्वाचन की अंतिम तैयारियों का जायजा
कलेक्टर ने मतदानकर्मियों का किया उत्साहवर्धन
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने गुरूवार को प्रथम चरण के निर्वाचन में शामिल नैनपुर जनपद क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने नैनपुर जनपद में 25 जून को होने वाले मतदान की तैयारियों का अंतिम रूप से जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम नैनपुर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान की प्रक्रिया को समन्वय एवं गंभीरता के साथ पूरा करेंगे। कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर में मतपेटी, सामग्री वितरण एवं अन्य तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मिश्रा एवं संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर जनपद के लिए नियुक्त मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी मतदानकर्मी मतदान निर्धारित समय पर प्रारंभ कराएं। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय को दी जाने वाली सूचनाओं को समय पर प्रदान करें। उन्होंने मतदानकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी सकारात्मकता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराएं। आपसी समन्वय से काम करें। निर्वाचन प्रक्रिया को अनुभव के रूप में सीखें। कलेक्टर ने सभी मतदानकर्मियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मी अपने साथ बारिश को ध्यान में रखते हुए जरूरी सामान जैसे- दवाई, छाता, टॉर्च आदि रखें। नैनपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने कन्या छात्रावास का भी दौरा किया। उन्होंने कन्या छात्रावास में महिला मतदानकर्मियों के रात्रि विश्राम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रथम चरण के विकासखंडों में मतदान दलों का हुआ अंतिम प्रशिक्षण
मण्डला 23 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया संचालित रहेगी। मतदान प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों को अलग-अलग स्तरों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में प्रथम चरण में शामिल विकासखंडों मवई, बिछिया एवं नैनपुर में 23 जून को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने अंतिम प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों को मतदान प्रक्रिया एवं निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
डायरेक्टर जलशक्ति मिशन ने नैनपुर में देखे जलसंरक्षण के कार्य
जिले के कार्यों को सराहा
मण्डला 23 जून 2022
भारत सरकार गृह मंत्रालय के डायरेक्टर श्री योगेश मोहन दीक्षित एवं भूजल वैज्ञानिक जल शक्ति मंत्रालय के श्री सुनील टोप्पो द्वारा जल शक्ति अभियान 2022 कैच-द-रेन के अंतर्गत मंडला जिले में जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया गया। मैदानी भ्रमण के दौरान उन्होंने 22 जून को नैनपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कमता में सोखपीट का और लीच पिट का इंस्पेक्शन किया। तदुपरांत ग्राम पंचायत तिलाई एवं चिरईडोंगरी में उन्होंने रूफवाटर हार्वेस्टिंग का इंस्पेक्शन किया। डायरेक्टर श्री दीक्षित ने जिले के जलसंरक्षण के कार्यों को सराहा तथा उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी निर्धारित
मण्डला 23 जून 2022
बाढ़ एवं अतिवृष्टि इत्यादि आपदाओं से निपटने के लिए कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में स्थापित जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कन्टोल रूम जिसका दूरभाष क्रमांक-07642-251079 है। कंट्रोल रूम में जिले भर से प्रतिदिन आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी हीरालाल तिवारी प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख का मो. नंबर- 9826058991 के सहयोग के लिए शासकीय सेवकों की ड्यूटी 24 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 तक तत्काल प्रभाव से निर्धारित दिनों एवं समय से लगा दी गई है। जारी आदेश के तहत सहा.ग्रेड-3 भरत झारिया सोमवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, गुरूवार को दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक, शुक्रवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक तथा रविवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार देवेन्द्र चौरसिया सोमवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, मंगलवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, गुरूवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक, शुक्रवार को दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक तथा शनिवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। सहायक मानचित्रकार खेमराज नारनोरे सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, मंगलवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, बुधवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक, शुक्रवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं रविवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। स्टोर अटेडेंट नरेन्द्र श्रीवास्तव मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, बुधवार को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, गुरूवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, शनिवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक तथा रविवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।
रिजर्व दल में गुप्तेश्वर मिश्रा जलसंसाधन मण्डला कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग मण्डला एवं घनश्याम प्रसाद तिवारी, डाकरनर कार्यपालन यंत्री, नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 2 मण्डला की नियुक्ति की गई है।
अपर कलेक्टर ने कहा है कि संबंधित शासकीय सेवक अंकित दिनों व समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को निर्धारित पंजी में दर्ज कर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी हीरालाल प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख को तत्काल अवगत करायेंगे व उनके सतत संपर्क में रहकर उनके निर्देशन में कार्य करना सुनिश्चित करेंगे तथा डयूटी अवधि समाप्त होने पर अगली टीम के उपस्थित होने पर ही कंट्रोल रूम छोड़ेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारियों का उपस्थिति पत्रक उनके कार्यालय प्रमुख को प्रत्येक माह की 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से भेजने की कार्यवाही की जायेगी। ड्यूटी निरस्त करने हेतु कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियत ड्यूटी दिनों एवं निर्धारित समय में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
संबंधित कार्यालय प्रमुख, प्रभारी अधिकारी उनके अधीनस्थ कार्यरत शासकीय सेवक को आदेश से अवगत कराते हुए उसकी नियत ड्यूटी दिनों में निर्धारित समय पर जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम में उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। ड्यूटी दिनांक को कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश न स्वीकृत किया जाये। किसी कर्मचारी को पूर्व से ही अवकाश स्वीकृत किया जा चुका हो अथवा कर्मचारी शासकीय कार्य से प्रवास पर हो तब ऐसी दशा में संबंधित कार्यालय प्रमुख इस कार्यालय को पूर्व सूचना देते हुए उसके स्थान पर अपने स्तर से किसी अन्य कर्मचारी को ड्यूटी हेतु भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से शुष्क दिवस घोषित
मण्डला 23 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एवं ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा की परीधि तथा ग्राम पंचायतों की सीमा से 5 किलोमीटर की परीधि में स्थित देशी, विदेशी मदिरा, कम्पोजिट दुकानों, एफएल-3(ए) रिसॉर्ट बार को संबंधित ग्राम पंचायत में मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखे जाने के लिए शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के अंतर्गत शामिल विकासखंड बिछिया में अंजनिया विदेशी मदिरा दुकान, मवई में मवई विदेशी मदिरा दुकान तथा नैनपुर में पिंडरई देशी मदिरा दुकान, चिरईडोंगरी देशी मदिरा दुकान, मोचा विदेशी मदिरा दुकान, तुली टाईगर रिसॉर्ट, एफएल-3(ए) लायसेंस एवं रोजवुड रिसॉर्ट, एफएल-3(ए) लायसेंस को गुरूवार दिनांक 23 जून 2022 के दोपहर 3 बजे से 25 जून 2022 को मतदान समाप्ति तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार द्वितीय चरण के अंतर्गत शामिल विकासखंड घुघरी में घुघरी विदेशी मदिरा दुकान, मोहगांव में मोहगांव देशी मदिरा दुकान तथा चाबी विदेशी मदिरा दुकान को बुधवार दिनांक 29 जून 2022 के दोपहर 3 बजे से 1 जुलाई 2022 को मतदान समाप्ति तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार तृतीय चरण के अंतर्गत शामिल विकासखंड नारायणगंज में नारायणगंज देशी मदिरा दुकान तथा नारायणगंज विदेशी मदिरा दुकान, निवास में मनेरी देशी मदिरा दुकान तथा बीजाडांडी में बीजाडांडी विदेशी मदिरा दुकान को बुधवार दिनांक 6 जुलाई 2022 के दोपहर 3 बजे से 8 जुलाई 2022 को मतदान समाप्ति तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि उपरोक्त घोषित शुष्क दिवसों में मदिरा की कोई भी दुकान, एफएल-3(ए) रिसॉर्टबार, होटल, रेस्टोरेंट में मदिरा बेचने, परोसने की अनुमति नहीं होगी। शुष्क दिवस के अवसर पर संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा के आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा, विक्रय इत्यादि न होने पाए। इस बावत आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग का कार्यपालिक स्टॉफ सुनिश्चित करेंगे।
जिले की वर्षा की जानकारी
मण्डला 23 जून 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 23 जून के दौरान 85.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 169.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 84.4 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकार के अनुसार 23 जून को मंडला में 29.0 मि.मी., निवास में 1.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 23 जून को 5.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
1 कोरोना केस मिला
मण्डला 23 जून 2022
22 जून 2022 की शाम 3 बजे से 23 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोपांगी निवासी 3 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।