Reva India News
Other

लोकतंत्र के यज्ञ में मतदाताओं ने दी बढ़ चढ़ के आहूती, केवलारी में हुआ 88 प्रतिशत से ज्यादा मतदान पहली नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं ने दिखया उत्साह,नगर परिषद में आ सकते हैं चौकने वाले परिणाम

केवलारी से रफीक खान की रिपोर्ट

केवलारी/केवलारी नगर परिषद गठन को लेकर हुए चुनावों में मतदाताओं का मतदान के प्रति भारी उत्साह देखा गया और सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान का आलम यह रहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान केंद्रों में वोटिंग का प्रतिशत 9 बजे के बाद 60 से ज्यादा था,एक तरफ जहाँ लग रहा था कि आखिरी के चरण में मानसून चुनावी समीकरण बिगाड़ेगा लेकिन वरुण देवता की मेहरबानी यह रही कि उन्होंने भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं होने दिया,बीच बीच मे जरूर वे भी चुनाव का नजारा लेने पहुँचे लेकिन बरसात ने इतनी तो राहत दी कि मतदान में हर एक वार्ड से मतदाता लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी वोट की आहूति देने निकले।

चुस्त दुरुस्त रही प्रशासन की व्यवस्था, नही आई कहीं से अव्यवस्था की खबर–पहले नगर परिषद के चुनावों को लेकर जहाँ जनता में उत्साह देखा गया वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के द्वारा भी की गई व्यवस्था को लेकर मतदाता से लेकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी तक सभी शासन प्रशासन की व्यवस्था की तारीफ करते नजर आए,मतदाताओं को बांटी गई पर्ची से लेकर हर एक बूथ पर कुछ इस तरह से कार्य को अंजाम दिया गया कि न तो पोलिंग टीम की किसी तरह की परेशानी से दो चार होना पड़ा न ही मतदाताओं और प्रत्याशियों को किसी तरह की तकलीफ का सामना करना पड़ा यही वजह थी कि नगर परिषद के चुनाव पूरी तरह से शान्तिपूर्ण सम्पादित रहे।

अपनी दावेदारी अपना मत–पहले नगर परिषद के चुनावों को लेकर हर एक राजनीतिक पार्टी से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी तक अपना अपना दावा ठोंकते नजर आए,कॉंग्रेस के जिला महामंत्री सुभाष बघेल ने जहाँ 15 वार्ड में अपनी जीत का दावा ठोंका वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया ने बताया कि केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा की सरकार है ऐसे में जनता हर एक वार्ड में उनके प्रत्याशी को ही अपना वोट दे रही है क्योंकि भजपा का मूल मंत्र ही है सबका साथ सबका विकास है,इन चुनावों को लेकर हर एक मतदाताओं के मन में भारी उत्साह देखा गया हर प्रत्याशी के अपने दावों के बीच नगर परिषद केवलारी के निवासी औऱ नगर के वरिष्ठ चिकित्सक,समाजसेवी डॉ अविनाश तिवारी का कहना है कि नगर परिषद बनने के बाद जहाँ केवलारी में आमूलचूल बदलाव होगा वहीं हमारे साथ ही जनता को पूरी उम्मीद है की पहली नगर परिषद गठन के बाद वे कार्य भी होंगे जो वर्षों से लंबित थे साथ ही जनता से जुड़े थे,प्रत्याशी कोई भी चुन कर आए लेकिन उसे इस बात को समझना होगा कि वह नेता नहीं जनता का सेवक है,वार्ड नम्बर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुधीर पांडे ने बताया कि नगरीय चुनाव किसी पार्टी से हट कर व्यक्ति संबंध और उसकी छवि पर निर्भर करता है ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल से हट कर मतदाता यह देखता है कि उसके सुख दुख का साथी इन चुनावों के अलावा भी कौन होगा और जनता उसी को चुनती है जिसको उसने परखा हो।आम आदमी पार्टी की तरफ से भी इन चुनाव में 3 प्रत्याशी अधिकृत किये गए थे जिनमें से एक राजा पठान का कहना है कि हम अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके है और आगामी चुनावों को लेकर अहम तैयारी कर रहे हैं।

प्रशासन ने दिया जनता को धन्यवाद, 88 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान– मतदाताओं के चुनावों को लेकर रुझान पर जहाँ प्रशासन गदगद है वहीं केवलारी के अनुविभागीय अधिकारी अमित सिंह ने जनता और मतदाताओं की खुल कर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का महायज्ञ है और आशानुरूप मतदाताओं ने पूरी जागरूकता के साथ इस यज्ञ में सहभागिता के साथ जो सहयोग दिया वह सराहनीय है यही वजह रही कि केवलारी नगर परिषद में 88.39% मतदान हुआ यह जताता है कि जहाँ जनता अपने मताधिकार को लेकर जागरूक है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के सहयोग से यह चुनाव सफल रहे कि हमने हर एक मतदाताओं को बूथ तक पहुँचाने में सफलता हासिल की।

 

Related posts

आगामी पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था पुख्ता रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

कुम्हा नारायणगंज में आयोजित हुआ किशोरी जागरूकता शिविर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम हुई शामिल

Reva India News

प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 18 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment