Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अप्रैल 2023

समय-सीमा बैठक संपन्न

मण्डला 24 अप्रैल 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। आवेदकों से चर्चा करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा उत्तरा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एसीईओ एसएस मरावी सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारी गंभीरता से करें

 

बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए कार्यों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। कलेक्टर ने कार्यविभाजन आदेश के अंतर्गत आवंटित किए गए कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

महिला स्वास्थ्य शिविरों में की गई 857 महिलाओं की जांच

 

मण्डला 24 अप्रैल 2023

लाड़ली बहना सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2023 को जिले के 6 विकासखंडों में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिनमें 857 महिलाओं की जांच की गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी में 197, नैनपुर में 150, नारायणगंज में 92, मोहगांव में 78, घुघरी में 214 एवं मवई में 126 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में खून की कमी, बीपी जांच, सुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गई।

96 महिलाएं एनीमिक पाई गई

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को लगाए गए शिविरों में कुल 96 महिलाएं एनीमिक पाई गई हैं। बम्हनी में 18, नैनपुर में 6, नारायणगंज में 3, मोहगांव में 1, घुघरी में 45 तथा मवई में 23 महिलाएं एनीमिक पाई गई हैं जिन्हें चिकित्सक की सलाह अनुसार आवश्यक उपचार भी दिया गया। इसके अलावा हाई बीपी, सुगर, केंसर आदि जांच भी की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

अब राजकुमार को बेटी की पढ़ाई और विवाह की चिंता नहीं

 

मण्डला 24 अप्रैल 2023

मध्यप्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए वरदान बन गई है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से लोगों की बेटा और बेटी में फर्क करने की सोच में अंतर आया है, साथ ही अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। ऐसी कई बेटियाँ हैं, जो विगत वर्षाें में लाड़ली लक्ष्मी योजना में लाभान्वित हुई और अब छात्राओं के रूप में अध्ययनरत होकर इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर रही हैं।

वंषिका रजक को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला जिससे वह बहुत खुश हैं। वंषिका के माता-पिता का कहना है कि जब घर में लड़की का जन्म हुआ तब उसके पालन-पोषण के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई और उसके विवाह की चिंता सताती रहती थी। मंडला विकासखंड के ग्राम प्रेमपुर में रहने वाले वंशिका के पिता राजकुमार बताते हैं कि मुझे जब लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में पता चला तो मैंने इसके लिए आवेदन दिया और मेरी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल गया। अब मुझे उसकी पढ़ाई और विवाह की चिंता नहीं है। उन्होंने बालिकाओं के लिए इस अद्वितीय योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

 

 

 

 

 

बहनों का हाथ थामकर भाई का फर्ज निभा रहे शिवराज भैया

मण्डला 24 अप्रैल 2023

                शासन ने महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना का संचालन किया है। योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं योजना से लाभ लेने के लिए नजदीकी शिविरों में जाकर अपना पंजीयन करा रही हैं।

नारायणगंज विकासखण्ड के ग्राम खैरी निवासी तुलसा चौधरी भी लाड़ली बहना योजना का पंजीयन करा चुकी हैं। वह लाड़ली बहना योजना से काफी खुश है। तुलसा ने कहा कि शिवराज भैया हम बहनों का हाथ थामकर एक भाई का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। तुलसा ने इस योजना के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को समस्त बहनों की ओर से धन्यवाद दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रेक्टर वाहन जब्त

मण्डला 24 अप्रैल 2023

                प्रभारी अधिकारी खनिज से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चरगांव एवं सुकतरा जिला मण्डला अन्तर्गत खनिज रेत के 2 ट्रेक्टर वाहन क्रमांक क्रमशः एमपी51एए6458 एवं न्यू पावर ट्रेक को खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन करते जब्त किया गया। अवैध परिवहन में संलिप्त उक्त दोनों वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में थाना, चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया है। दोनों वाहनों के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर 27 को

मण्डला 24 अप्रैल 2023

                27 अप्रैल को श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मण्डला में किया गया है। इस संबंध में मुख्य अस्पताल अधीक्षक सिविल सर्जन ने बताया कि शिविर में ऐसे श्रवण बाधित दिव्यांगजन जिनके प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जाना है अथवा नये प्रमाण पत्र बनना है, वे प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय मण्डला में उपस्थित होकर अपनी आडियोमेट्री जांच करायें जिसके उपरांत डॉ. नेल्सन द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में सभी दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेज यथा- आधार कार्ड, समग्र आई.डी., तीन फोटो, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) आदि साथ में लेकर आएं।

 

 

 

 

 

 

उद्योगों की स्थापना एवं परिचालन के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त

मण्डला 24 अप्रैल 2023

                महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्योगों की स्थापना एवं परिचालन का सरलीकरण अध्यादेश 2023 के संबंध में एक्नालेजमेंट सर्टिफिकेट सर्विस प्रारंभ की गई है जिन उद्योगपतियों द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 इंदौर में रजिस्ट्रेशन करवाया गया था उनके लिए प्रथम चरण में इस सिस्टम के 7 विभागों की 22 अनुमोदनों को शामिल किया गया है एवं यह सुविधा 296 औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। निकट भविष्य में इस व्यवस्था के शुभारंभ के तहत कुछ उद्योगपतियों को जो इस व्यवस्था का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए एम.पी.आई.डी.सी. को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। एमपीआईडीसी द्वारा उक्त कार्य हेतु ऑनलाईन सिस्टम का निर्माण किया जा चुका है एवं यह सिस्टम लाईव हो चुका है इच्छुक उद्योगपति अपने ईमेल आईडी से पुरानी साईट पर ही लॉगिन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

आज मनाया जाएगा ’’विश्व मलेरिया दिवस’’

मण्डला 24 अप्रैल 2023

                जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में लगभग 106 देशों की जनसंख्या में लगभग 3.3 अरब जनसंख्या मलेरिया प्रभावित हैं। मलेरिया रोग के नियंत्रण, उन्मूलन एवं जन जागरुकता हेतु वैश्विक स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस मनाने की शुरुवात 25 अप्रैल 2007 से की गई है। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को ’’विश्व मलेरिया दिवस’’ के रुप में मनाया जाता है। इसमें आवश्यक है कि हम मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी को लेकर जागरुक रहें। इस वर्ष का विश्व मलेरिया दिवस की थीम “Time to deliver zero malaria: invest,  Innovate, implement” है। जन जागरुकता एवं जनसमुदाय की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से इस बीमारी पर विजय पाया जा सकता है। मलेरिया रोग एक परजीवी के कारण होता है।

विश्व में हजारों प्रकार के मच्छर पाये जाते हैं, जो बहुत से वायरस एवं परजीवी के वाहक होेते हैं एवं अनेक प्रकार की बीमारियों को फैलाने का कार्य करते हैं। प्रत्येक मच्छर के प्रकार के आधार पर इनका स्वभाव एवं व्यवहार समय एवं वातावरण के आधार पर अलग-अलग होता है। मच्छरों की मनुष्य एवं जानवरों को काटने की प्राथमिकता भी अलग-अलग होती है। कुछ मच्छर दिन में काटते हैं, तो कुछ रात में, कुछ सायं के झुरपुटे वातावरण में। इनमें से मादा एनाफिलीज मच्छर मलेरिया परजीवी को फैलाने का कार्य करता है।

मलेरिया परजीवी भारत में मुख्यतः दो प्रकार के पाये जाते हैं – प्लाज्मोडियम वाइवेक्स एवं प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम, जिसे मस्तिष्क ज्वर मलेरिया परजीवी के नाम से भी जाना जाता है, जो सर्वाधिक खतरनाक होता है। एनाफिलीज मच्छर की विश्व में 58 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं। मादा एनाफिलीज को नाईट बाइटिंग मच्छर भी कहा जाता है, जो सामान्यतः सायं एवं भोर बेला के बीच काटता है। यह मच्छर रुके हुए साफ पानी में अंडे देता है। अंडे से मच्छर 9 से 11 दिवस में बन जाता है।

अतः यह आवश्यक है कि घरों के आस-पास सफाई रखें। अनावश्यक पानी जमा न होने दें। घरों की छत पर रखे अनुपयोगी वस्तुएं जैसे- डब्बे, फूलदान, टायर, बर्तन इत्यादि की सफाई करें, उन्हें इस प्रकार रखें कि उनमें पानी जमा न हो पाये। पानी के बर्तन ढक्कर रखें। यह आवश्यक है कि सोने के लिए हम मच्छरदानी का उपयोग करें, घरों में मच्छर निरोधक जालियाँ, मच्छर निरोधी क्रीम, क्वाईल का उपयोग करें। अपने घरों में मच्छर निरोधक पौधे जैसे- लेमनग्रास, लहसुन, लेवेण्डर, गेंदा, तुलसी, सिट्रोनेला इत्यादि लगावें। जिले में 49207 रोगियों की जाँच की गई, जिसमें मलेरिया के कोई लोकल केस नहीं हैं। जैसा कि आपको विदित है कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। अतः बुखार आने पर तत्काल खून की जाँच करावें और अगर जाँच में मलेरिया पॉजिटिव निकलता है तो चिकित्सक, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा द्वारा दिये गये पूर्ण उपचार लेवें।

 

 

 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,मध्यप्रदेश जिला शाखा मण्डला

महिलाओ को नहीं मिल रहीं सेवाएं, एचडब्लूसी बंद

सातवें दिन हडताल पर संविदा स्वास्थ्य कर्मी

मंडला एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर सोमवार को सातवे दिन हडताल पर रहे। संविदा स्वास्थ्य कर्मियो ने 18 अप्रैल से बेमियादी हडताल की शुरूआत की है। संविदा कर्मियो के हडताल पर जाने से जिले में संचालित एचडब्लूसी सेंटर बंद हो गये है। इन केन्द्रो में अधिकांश पर संविदा सीएचओ कार्यरत है। जिससे महिलाओ को सेवाएं नहीं मिल पा रही है। महिलाओ को अब प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक जाना पड रहा है।

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.मुकेश झारिया ने बताया कि संविदा कर्मियो द्वारा नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक 5 जून 2018 की नीति लागू करने, सीएचओ को एमएलएचपी केडर में नियमित करने, पिछली हडताल के दौरान दर्ज प्रकरण को वापस लिये जाने की मांग को लेकर हडताल की जा रही है। दिसंबर माह में हडताल की गई जिसमें सरकार ने एक माह में पूर्ण करने का आश्वासन दिया लेकिन तीन माह बाद भी मांग पूरी नहीं की गई। जिससे एक बार फिर हडताल प्रारंभ की गई है।

सातवें दिन बडी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मी धरना स्थल पर मौजूद रहे। यहां संविदा कर्मियो द्वारा क्रमिक भूख हडताल की जा रही है। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए पदाधिकारियो ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। सरकार द्वारा वर्षो से उपेक्षा की जा रही है। संविदा कर्मियो के हडताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है। लोगो के जरूरी कामकाज प्रभावित हो गये है। जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना, जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण समेत समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमो में काम ठप्प पड गया है।

Related posts

एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं मोबाईल ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे शासकीय विभागों की सेवाएं

Reva India News

स्वच्छता संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment