Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंण्डिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 मई 2023

सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

कलेक्टर ने ली बैठक

मण्डला 29 मई 2023

            सीएम हेल्पलाईन के विगत माह हुए बेहतर निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हांेने कहा कि सभी अधिकारी लगातार शिकायत निराकरण में संतुष्टि स्तर को बेहतर रखें। उन्हांेने 50 दिवस से अधिक की शिकायतों की समीक्षा की एवं कहा कि पुरानी शिकायतों को भी निराकरण में प्राथमिकता दें। डॉ. सिडाना ने सीएम जनसेवा अभियान 2.0 के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों की भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पूरक पोषण आहार, उपार्जन, संबल, विभागीय समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि बारिश से पूर्व नालों-नालियों की सफाई सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

लाड़ली बहना के स्वीकृति पत्र वितरण के लिए प्लान करें

 

कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्ष करते हुए कहा कि आगामी 2 से 3 दिनों में बैंक डीबीटी, बैंक लिंकेज एवं आपत्ति निराकरण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि 1 से 9 जून तक स्वीकृति पत्र वितरण की समस्त तैयारियाँ पूर्ण करें। साथ ही अलग-अलग स्तरों पर स्वीकृति पत्र वितरण तथा 10 जून 2023 के कार्यक्रम के लिए प्लान करें। डॉ. सिडाना ने बैठक में राजस्व अधिकारियों से धारणाधिकार, भू-अधिकार आवासीय योजना के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राचार्यों के प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न

मण्डला 29 मई 2023

            समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु शिक्षा विभाग एवं जनजाति कार्य विभाग के जिला मण्डला के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य का राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त 4 मास्टर ट्रेनर द्वारा वित्तीय प्रशासनिक एवं अकादमिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश पांडे की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एमएस सिंद्राम सहायक संचालक द्वारा सतत मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्यों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच 29 मई से 2 जून 2023 तक तथा तृतीय बैच 7 जून से 11 जून 2023 तक महिष्मती सीटीसी ट्रेनिंग सेन्ट्रल बीआरसी भवन में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0: 75 हितग्राहियों को धारणाधिकार पटटे वितरित

मण्डला 29 मई 2023

            नगरपालिका टाउनहाल में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत धारणाधिकार पटटे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल मिश्रा, जयदत्त झा, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, नगरपालिका सीएमओ, जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, अनुराग चौरसिया, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित उपस्थति थे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के आवासीय एवं व्यवसायी 75 हितग्राहियों को नजूल मण्डला के तहत धारणाधिकार पटटे वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 जन-सामान्य की समस्याओं के निदान के लिए अभिनव पहल है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में योजनाओं से छूटे हितग्राही के आवेदन लेकर उनका यथासंभव निराकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

महिलाओं को दूर-दराज पानी लाने की समस्या से मिली निजात

धनगांवमाल में हर घर तक पहुंच रहा पेयजल

मण्डला 29 मई 2023

            जल-जीवन मिशन के तहत नलजल योजना के संचालित होने से ग्राम धनगांव माल के परिवारों को नियमित रूप से पेयजल मिल रहा है। अब महिलाओं को पेयजल के लिए दूर दराज के स्थानों पर स्थित पेयजल स्त्रोतों पर नहीं जाना पड़ता। जल-जीवन मिशन से महिलाओं को पानी लाने की समस्या से निजात मिल गई है। गांव की सभी महिलाएं घर में ही पानी मिलने से खुश हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत धनगांव माल के प्रत्येक घरों में नल-जल योजना के माध्यम से पानी मिलने लगा है। गांव की महिलाएं बताती हैं कि पानी के लिए पहले कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब घर में नल लग जाने से समय की बचत के साथ-साथ घर पर ही पानी की सुविधा हो गई है, इससे अन्य पारिवारिक कार्यों के लिए भी समय मिल जाता है। धनगांव माल के सभी परिवारों में जल-जीवन मिशन से घर-घर पानी मिलने लगा है। वहां के ग्रामवासी भी काफी खुश हैं। गांव में जल समिति भी बनाई गई है।

जल-जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग मण्डला एवं वैशाली स्वयंसेवी संस्था जबलपुर जिसमें आईएसए टीम द्वारा ग्राम स्तर पर पांच दीदियों को घर-घर पहुंचने वाले पानी की गुणवत्ता मापने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जल-जीवन मिशन योजना गांवों के लिए बनी वरदान

मण्डला 29 मई 2023

            शासन की जल-जीवन मिशन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्याओं का निदान हो रहा है। लाभान्वित हितग्राहियों ने चर्चा के दौरान बताया कि जल-जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना से घरों में पाईपलाईन के माध्यम से पानी मिल रहा है। पहले एक से डेढ किलोमीटर की दूरी से पानी लाना पड़ता था जिससे अधिक समय लगता था और पानी लाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता था। जब से जल-जीवन मिशन आया है, हम लोगों को पानी की बड़ी सुविधा हो गई है, अब पहले की तुलना में बहुत आराम है। महिला हितग्राही ने नलजल योजना की सौगात मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायतों के उपनिर्वाचन हेतु समय-सीमा निर्धारित

मण्डला 29 मई 2023

            मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल 24 मई 2023 द्वारा ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी., रेण्डमाईजेशन एवं कमीशनिंग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। पंचायत के जनपद सदस्य एवं सरपंच के उप निर्वाचन में ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी. और कमीशनिंग का कार्य जिले के स्थानीय मास्ट्रर ट्रेनर्स द्वारा किया जाएगा। पंचायत उप निर्वाचन के दौरान डीईओ एवं आरओ रेण्डमाईजेशन तथा कमीशनिंग की प्रक्रिया पृथक-पृथक कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पचायतों के उप निर्वाचन की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है जिसमें एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 3 जून 2023 को प्रातः 11 बजे से 5 जून 2023 तक, डीईओ लेवल रेंडमाईजेशन कलेक्ट्रेट गोलमेज सभाकक्ष में 6 जून को प्रातः 11 बजे से, आरओ लेवल रेंडमाईजेशन कलेक्ट्रेट गोलमेज सभाकक्ष में 7 जून को प्रातः 11 बजे से तथा कमिशनिंग का कार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 8 जून को प्रातः 11 बजे से 10 जून 2023 तक किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु 13 जून 2023 को निर्वाचन निर्धारित है। पंचायत उप निर्वाचन हेतु निर्धारित समय सीमा में ईव्हीएम मशीनों को मतदान केन्द्रवार पृथक करने कार्य में मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम मशीनों को सुरक्षित रखने एवं संपन्न कराने हेतु श्री आर.के. बांगरे, जिला सस्थागत वित्त अधिकारी नियुक्त हैं। डॉ. टीपी मिश्रा एवं डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं सहायक अधिकारी नियुक्त हैं।

नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी 3 जून 2023 को रानी फूलकुवंर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डला में पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति प्रभारी अधिकारी को देते हुये प्रभारी अधिकारी ई.व्ही.एम. के निर्देशन में कार्य सम्पादित करेगें। ई.व्ही.एम. मशीनों के एफ.एल.सी हेतु पूर्व तैयारी के लिये स्ट्रांग रूम 1 जून 2023 खोला जाएगा। समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मिक अपनी उपस्थिति 31 मई 2023 को आर.के. बांगरे, जिला संस्थागत वित्त अधिकारी मण्डला को देना सुनिश्चित करेंगें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज आयुष स्वास्थ्य शिविर मोहगाँव में

मण्डला 29 मई 2023

            जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या शाला बस स्टेंड मोहगाँव में 30 मई 2023 को आयुष मेला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रभारी आयु.चिकि.अधि. डॉ. आशीष गौठरिया एवं होम्यो.चिकि.अधि. डॉ. गोविंद मरावी रहेंगे। शिविर के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 31 को

मण्डला 29 मई 2023

            प्राचार्य आईटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई मंडला में 31 मई 2023 को प्रातः 10:30 बजे से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। केम्पस ड्राईव में व्ही.ई कमर्शियल भोपाल एवं पीथमपुर प्लांट के लिए किया जायेगा। 12वी पास एवं टर्नर, मशीनिष्ट, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन एवं मैकेनिकल ग्रुप के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षनार्थी प्लेसमेंट ड्राईव में सम्मिलित हो सकते हैं। चयनित 12वी पास अभ्यर्थियों को 9650 रूपए एवं आईटीआई पास अभ्यर्थियों को 10507 रु. प्रतिमाह स्टाइपेंड, कैंटीन एवं अन्य सुविधायें कंपनी द्वारा दिए जायेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज एवं रेज्यूम के साथ उपस्थित होवें।

 

 

 

 

अच्छे कार्य पर पुरूस्कार, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने की स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

 

मण्डला 29 मई 2023

                स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र के पूर्व सभी शाला भवनों को शैक्षणिक दृष्टि से बेहतर बनाएं। प्रवेश उत्सव के पूर्व शाला भवनों की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई का कार्य कराएं। कलेक्टर ने कहा कि जिन शालाओं में मरम्मत तथा वाटरप्रूफिंग का कार्य जारी है उन्हें 15 जून के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में आगामी 20 दिवस विशेष अभियान संचालित करें। उन्हांेने शाला भवन निर्माण, मरम्मत, वाटरप्रूफिंग सहित अन्य कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

                कलेक्टर ने कहा कि कार्य कराते समय ध्यान रखें कि आगामी समय में होने वाले चुनावों में शाला भवनों पर मतदान केन्द्र भी बनाए जाने हैं। इस दृष्टि से सभी शाला भवनों में बिजली, पानी, रैम्प, समुचित प्रकाश सहित अन्य न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जर्जर शाला भवनांे को नियमानुसार तोड़ने की कार्यवाही करें। डॉ. सिडाना ने कहा कि निर्माण तथा अकादमिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी पुरूस्कृत किए जाएंगे। वहीं लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने निर्माण तथा मरम्मत कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला तथा विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

शालाओं को अकादमिक रूप से सक्षम बनाएं

 

                बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी शाला भवनों को आकर्षक रंग-रोंगन के साथ-साथ अकादमिक रूप से भी सक्षम बनाएं। पाठ्यक्रम आधारित पेंटिंग कराएं। महापुरूषों की फोटो बनवाएं। शालाओं में माँ की बगिया विकसित करते हुए न्यूट्रीशियन्स पौधे लगवाएं। इस संबंध में उन्होंने मनरेगा के तहत करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

समन्वय और अभिमुखी सम्मेलन का आयोजन आज

 

मण्डला 29 मई 2023

                एनडीएमए द्वारा 30 मई 2023 को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक समन्वय और अभिमुखी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में जिला स्तर पर अधिकारीगण और सभी हितधारक वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

 

 

 

 

माहिष्मती सर्व ब्राम्हण सभा द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राम्हण बटुकों ने किया जनेऊ धारण

मंडला। माहिष्मती सर्व ब्राम्हण सभा द्वारा सोमवार को ब्राम्हण बालकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराया गया। जिसमें 45 बालकों का उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष आकाश दीक्षित ने बताया कि माहिष्मती सर्व ब्राम्हण महासभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सिंहवाहिनी वार्ड के नावघाट स्थित रामलीला मैदान में ब्राम्हण बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया है। जिसमें मंडला जिले के विभिन्न स्थानों से लेकर आसपास के जिलों डिण्डौरी, शहपुरा से भी आए ब्राम्हण बालकों का उपनयन संस्कार कराया गया है।
इसलिए जरूरी है व्रतबंध
उपनयन संस्कार करा रहे पुरोहितों ने बताया गया कि हिंदू धर्मं के 16 संस्कारों में से 10वां संस्कार है उपनयन संस्कार। इसे यज्ञोपवीत या जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है। उप यानी पास और नयन यानी ले जाना अर्थात् गुरु के पास ले जाने का अर्थ है उपनयन संस्कार। विधि-विधान के बाद ब्राम्हण बालकों का जनेऊ धारण कराया जाता है। जिसमें तीन सूत्र होते हैं। ये तीन सूत्र तीन देवता के प्रतीक हैं यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश। उपनयन संस्कार करा रहे पुरोहितों ने बताया कि यह संस्कार करने से ब्राम्हण बालकों को बल, ऊर्जा और तेज की प्राप्ति होती है उनके आध्यात्मिक भाव जागृत होता है। बताया गया कि उपनयन संस्कार में विवाह में होने वाली अधिकांश रश्मों का पालन किया जाता है।
केन्द्रीय मंत्री ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी पहुंचे। यहां उन्होंने उपनयन संस्कार करा रहे पुरोहितों को शाॅल-श्रीफल देकर आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने सभी बटुकों को उपनयन संस्कार कराने पर शुभकामनाएं दी।
महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन
ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे से वैदिक रीति से पूजन-विधान प्रारंभ किया गया, दोपहर 3 बजे तक सभी विधान पूरे कराए गए, इसके बाद सभी बटुकों को मां सिंहवाहिनी माता, मां नर्मदा के दर्शनों के लिए ले जाया गया और इसके बाद सभी बटुक बालक अपने परिजनों के साथ भगवान परशुराम मंदिर में एकत्रित हुए जहां भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजकों द्वारा दूर-दूर से आए बटुकों के परिजनों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी।

 

 

 

 

 

गुरुकुल संस्कृति युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन

मण्डला। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलहरी घाट गाजीपुर मंडला में गुरुकुल संस्कृति युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन किया गया कार्यक्रम में 11 कुंडीय यज्ञ किया गया मां नर्मदा गोशाला का उद्घाटन मंडला सांसद माननीय श्रीमान फग्गन सिंह जी कुलस्ते के कर कमलों द्वारा हुआ।
कार्यक्रम में मंडला क्षेत्र के विधायक श्रीमान देव सिंह सैयाम जी और मंडला से पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके जी एवं मंडला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान विनोद कछवाह कार्यक्रम में अनेक विद्वान ग्रामीण लोग पधारे कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज[ अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता कुरुक्षेत्र हरियाणा ] के द्वारा की गई कार्यक्रम में अनेक विद्वान धर्म प्रेमी सज्जन पधारे गुरुकुल कालवा जींद हरियाणा से आचार्य राजेंद्र जी महाराज , उत्तर प्रदेश गुरुकुल से आचार्य कुलदीप जी , आचार्य राजेश जी होशंगाबाद, गुरुकुल से ऋतस्पति जी महाराज, खड़े श्री जी महाराज, वानप्रस्थी धर्म मुनिजी महाराज, अंगिरा जी एवं अनेक विद्वान व धर्म प्रेमी सज्जन पधारे।
मां नर्मदा गोशाला उद्घाटन के कार्यक्रम में माननीय सांसद महोदय श्रीमान फग्गन सिंह जी कुलस्ते द्वारा 5 लाख रुपए गुरुकुल परिवार को देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा लाठी,तलवार ,भाला प्रदर्शन वे अनेक योगिक क्रियाओ का प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ विद्वानों द्वारा धर्म संस्कृति वेदों के बारे में बौद्धिक उपदेश किया गया।
कार्यक्रम में मंडला से धर्म प्रेमी सज्जन पधारे सरपंच महोदय, भूतपूर्व सैनिक श्रीमान प्रेम लाल गुप्ता जी ,संजय ठाकुर जी ,भानु खत्री जी, अधिवक्ता दुर्गेश यादव जी, प्रेम लाल यादव जी ,कटरा उपसरपंच दिलीप गौतम जी, विभु आर्य जी, रामचंद्र आर्य जी, महेंद्र आर्य जी ,पूरन सिंह जी ठाकुर ,बाली जी, तांबे जी ,कटरा से डॉ मुकेश मौर्य जी ,डॉ विकास राय जी महाराजपुर ,डॉ नील सिंह जी महाराजपुर ,वकील अजय शर्मा जी, डॉ प्रीति मौर्या जी ,डॉ  श्वेतल राय जी, नूपुर डोंगसरे जी पधारे कार्यक्रम की समाप्ति काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल के संचालक आचार्य भीम देव जी महाराज के उद्बोधन के द्वारा की गई।

Related posts

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 से

Reva India News

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त

Reva India News

बाहर से आने वालों की सूची संधारित कर टेस्ट कराएँ

Reva India News

Leave a Comment