Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला जेल मण्डला में कैदियों की टीबी एवं एचआईव्ही स्क्रीनिंग

मण्डला 28 जुलाई 2021

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत जिला जेल मण्डला में कैदियों की टीबी एवं एच.आई.व्ही. की स्क्रीनिंग की गई। कुल 180 कैदियों की टीबी एवं एचआईव्ही, की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 11 संभावित टीबी मरीजों के सेंपल जाँच हेतु एकत्रित किये गये। जांच उपरांत टीबी बीमारी डायग्नोस होने पर संबंधित का एनटीईपी गाईडलाईन के तहत् टीबी का उपचार प्रारंभ किया जायेगा। उपस्थित एनटीईपी एवं आई.सी.टी.सी. स्टॉफ द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही आई.ई.सी. मटेरियल वितरित किये गये। जिला स्तर से चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, डॉ. अविनाश खरे, एसटीएस श्री मुकुल तुमराम, एसटीएलएस श्री मालोक रंजन अवधवाल, एसटीआई कांउसलर राकेश मुराली, लेब टेक्निीशियन ललित रघुवंशी, सरिता तेकाम आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार: जमगांव में लगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, कलेक्टर ने कहा हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 सितम्बर 2023

Reva India News

एसपी ने ली मासिक अपराध की समीक्षा बैठक लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment