Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना बैच 2: जिले से 135 युवाओं का किया जाएगा चयन

मण्डला 9 जुलाई 2023

                मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण ’मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना” के बैच 2 शुभारम्भ किया गया है। यह सरकारी योजना मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए है। इस योजना के तहत हर विकासखंड में 15 और प्रदेश में 4695 इंटर्न युवाओं का चयन किया जाएगा जिसमें से 135 इंटर्न (सीएम जनसेवा मित्र) का चयन मण्डला ज़िले के लिए किया जाएगा, जो मण्डला जिले के मूल निवासी हैं जिनको इस योजना के तहत विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले 2 वर्षाें में न्यूनतम 50 प्रतिशत से स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 2 से 10 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन वेबसाइट https://services.mp.gov.in/main/citizen/services/ui#intr/apply पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के द्वारा “मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र” बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8000 रूपये का स्टायपेंड दिया जायेगा। इंटर्नशिप की कार्यवधि 6 माह की होगी।

 

 

 

 

 

 

 

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 12 को

मण्डला 9 जुलाई 2023

                आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 12 जुलाई 2023 को आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से होगा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण 13 को

मण्डला 9 जुलाई 2023

                आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण 13 जुलाई 2023 को आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट मण्डला के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से होगा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 9 जुलाई 2023

                जिले में इस वर्ष 1 जून से 9 जुलाई 2023 के दौरान 389.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 263.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 126.3 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को मंडला में 121.8 मि.मी., नैनपुर में 64.2 मि.मी., बिछिया में 8.7 मि.मी., निवास में 10.6 मि.मी. तथा घुघरी में 4.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 56.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 9 जुलाई 2023 को 44.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

विद्युत संबंधी शिकायतों की सुनवाई आज

मण्डला 9 जुलाई 2023

                म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार मण्डला वृत्त में जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। फोरम की बैठक, सुनवाई 10 जुलाई 2023 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे वृत्त कार्यालय मण्डला में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी बिल सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। बैठक, सुनवाई में ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित कार्यालय से न हुआ हो और वे असंतुष्ट हों तो सुनवाई में अपनी समस्या रखने हेतु लिखित आवेदन के साथ एक पुराना बिल संलग्न कर उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेंशन शिविर आज से 21 जुलाई तक

मंडला 9 जुलाई 2023

                सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 10 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक जिला पेंशन कार्यालय मण्डला में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शिविर में सभी कार्यालय में लम्बित प्रकरण जून 2023 तक के एवं पेंशन प्रकरणों में लगाई गई पूर्व आपत्ति का निराकरण कर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक लंबित पेंशन प्रकरण अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

मण्डला 9 जुलाई 2023

                महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल कमाओ योजना (सीखो कमाओ योजना) प्रारंभ की गई है। राज्य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन-द-जॉब-ट्रेनिंग की सुविधा देने हेतु मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाकर उन्हे  शासन की ओर से स्टायफण्ड उपलब्ध कराना तथा उन्हें भविष्य के लिए प्रशिक्षण दिलाकर बेहतर कमाई हेतु तैयार करना है। योजना हेतु आवेदक की आयु कम से कम 18 तथा अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो एवं आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण, उच्च रहेगी। 4 जुलाई से युवाओं का पंजीयन प्रारंभ हो गया है।

योजना के अंतर्गत भाग लेने हेतु प्रतिष्ठानों, उद्योगों के संबंध में अवगत कराया कि उनके पास पेन एवं जीएसटी पंजीयन उपलब्ध होना चाहिए। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल का 15 प्रतिशत युवाओं को प्रशिक्षण दे सकते हैं। योजना अंतर्गत स्टायफंड की राशि 8000 से 10000 के बीच होगी। जिसमें 25 प्रतिशत राशि प्रतिष्ठान द्वारा तथा 75 प्रतिशत राशि शासन द्वारा खाते में डाली जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जीएमडीआईसी ने बताया कि योजना के संबंध में किसी प्रकार की कठिनाई, समस्या आने पर वे महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एन.के. वास्कले के मोबाईल नंबर 9826210115 अथवा प्राचार्य आईटीआई बार0एस0 वरकड़े से मोबाईल नंबर 9407494351 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रसूतिका सुषमा झारिया ग्राम मनोटजर को मिली 10600 रूपये

गलत अपडेशन पर एएनएम का काटा गया 5 दिवस का वेतन

मण्डला 9 जुलाई 2023

                एएनएम द्वारा गलत अपडेशन किये जाने के कारण हितग्राही सुषमा झारिया को प्रसव उपरांत प्रदाय किए जाने वाली प्रोत्साहन राशि के मामले में हितग्राही को राशि जारी करते हुए संबंधित एएनएम आशा बर्मन के 5 दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हितग्राही सुषमा झारिया पति प्रशांत झारिया, निवासी मनोटजर विकासखण्ड मण्डला सीएचसी बम्हनी की प्रसूति 8 फरवरी 2023 को जिला चिकित्सालय मण्डला में हुई है। हितग्राही को प्रसव उपरान्त प्रदाय की जाने वाली प्रोत्साहन राशि एएनएम द्वारा गलत अपडेशन किये जाने के कारण प्राप्त नहीं हुई।

संबंधित हितग्राही द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर प्रकरण की जांच की गई। कार्यालय मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी बम्हनी मण्डला द्वारा 14 जून 2023 को डिलेवरी अपडेशन अनमोल पोर्टल में आशा बर्मन एएनएम लिंगामाल द्वारा नहीं किए जाने के कारण हितग्राही को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, के तारतम्य में एएनएम का 5 दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की गई। हितग्राही को जिला रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय मण्डला द्वारा जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना की 10600 रूपये का भुगतान कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचें

मण्डला 9 जुलाई 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसमुदाय के लिए जारी एडवाइजरी में कहा है कि वर्तमान समय में बरसात में जलजनित बीमारी होने की संभावना होती है। बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टायफाइड, डायरिया जैसी बीमारियां होती हैं। बीमारी से बचने के लिए सावधान रहें। बीमार ना हों, इसके उपाय करें एवं स्वस्थ्य रहें।

 

बीमारी से कैसे बचें

 

दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट र्दद, पेचिस, पीलिया, टायफाइड, डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन करें। शुद्ध पानी पिएं (उबला पानी, आरो का पानी, फिल्टर का पानी, हेंडपंप का पानी पिएं) कुआँ, नदी, नाला का पानी ना पिये। पानी क्लोरिनेशन करके पियें। सड़ीगली सब्जी, फल, बासा खाना ना खायें एवं बरसात के दिनों मांस का सेवन ना करें। व्यक्तिगत स्वच्छता अपनायें। खानें की चीजों को छूनें से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। संक्रमित चीजों को छूने के बाद या शौंच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें।

 

उपचार

 

डॉक्टर के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फयूराजोलाडिन मेट्रोंजिन, डायकलोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी तथा तरल पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें।

 

सुझाव

 

दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डिपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें। बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे- मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनियां, फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां होती है। गंदा पानी, नाली, गडढों में एकत्रित पानी से मच्छर के लारवा से अंडे पनपते हैं।

 

मलेरिया

 

मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से मलेरिया होता है।

 

डेंगू

 

डेंगू के लारवा साफ पानी में पैदा होता है। जैसे- कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लावा पनपते हैं। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है।

 

चिकिनगुनिया

 

इसका वायरस सीधे हड्डी पर अटेक करता है जिससे असहनीय दर्द होता है। डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया फायलेरिया से कैसे बचें- घर के आसपास की सफाई रखें, पानी इकट्ठा ना होने दें, गड्ढों को भरा जाये, टायर, कबाड़ समान ढक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। कूलर वा टंकी के पानी को एक सप्ताह में खाली करें। नीम का धुआं करें। शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्री में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी अस्तीन के कपडे़ पहने मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल रिपेलेंट इत्यादि का उपयोग करें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें।

 

सुझाव

 

बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जांच करायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें एवं दवाइयां प्राप्त करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 11 को

 

मंडला 9 जुलाई 2023

                जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 11 जुलाई 2023 को जिला योजना भवन में दोपहर 3ः30 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अनमोल पोर्टल रैंकिंग, विकासखंडवार 5 खराब प्रदर्शन वाले उपस्वास्थ्य केन्द्र में की गई कार्यवाही की जानकारी, मातृ मृत्यु की समीक्षा, प्रसव केन्द्रों की क्रियाशीलता तथा रेफरल ऑडिट की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शिशु स्वास्थ्य रैंकिंग, एसएनसीयू एवं एनबीएसयू, शिशु मृत्यु तथा टीकाकरण की समीक्षा की जाएगी। सिकलसेल एनीमिया, एनसीडी कार्यक्रम, 108 वाहन पिकअप एवं ड्रॉपबैक, सीएम हेल्पलाईन, स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन, कायाकल्प अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, व्हीबीडीसीपी, कृष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, अधत्व निवारण कार्यक्रम, आईडीएसपी एवं अन्य स्वीकृतियों की समीक्षा की जाएगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार24 सितम्बर 2021

Reva India News

रामनगर घटना: मृतक के परिजनों तथा घायलों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता

Reva India News

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 22 को लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment