Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 अगस्त 2023

 

सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत जिला योजना भवन में सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। विधानसभावार संपन्न हुई इस बैठक में रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, सेक्टर तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि संबंधित विभाग मतदान केन्द्र के लिए चिन्हित भवनों में निर्वाचन की दृष्टि से सभी तैयारियाँ जल्द पूर्ण करें। प्रत्येक केन्द्र में बिजली, पानी, रेम्प तथा फर्नीचर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सेक्टर अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों को मतदान का महत्व बतलाएं तथा उनके लिए निर्धारित किए गए मतदान केन्द्र से संबंधित जानकारी प्रदान करें। बैठक में मतदान केन्द्रों में शांति तथा कानून व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई।

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

पेसा एक्ट सदस्य संपतिया उईके एवं जनजातीय मंत्रणा परिषद सदस्य डॉ. रूपनारायण मांडवे एफआरए निगरानी समिति का 26 अगस्त को मंडला भ्रमण प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेसा अधिनियम क्रियान्वयन का जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। पुलिस, वन, राजस्व, स्वास्थ्य, पीएचई, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, कृषि, मत्स्य, जनजातीय, शिक्षा, उद्यानिकी, सामाजिक न्याय, खनिज, आबकारी एवं श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विकासखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में होगी। अपरान्ह 3 से 4 बजे तक जिला पंचायत व जनपद पंचायत सदस्यों के साथ बैठक जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में होनी है। इसी प्रकार 4 बजे से 5 बजे तक पेसा विकासखंड समन्वयक, जन अभियान परिषद एवं मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के साथ बैठक जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में आयोजित होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

रेत का अवैध परिवहन करते 3 वाहन जब्त

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

महाराजपुर थाना अंतर्गत पिंडरई रोड़ पर एक वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 6062 खनिज रेत तथा एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 7561 थाना कोतवाली अंतर्गत एवं एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 7701 थाना बिछिया अन्तर्गत खनिज रेत के अवैध परिवहन की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया।

उक्त संलिप्त वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थानों की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

रीतेश की अब मेरी कोई भी क्लास नहीं छूटेगी

ई-स्कूटी मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

जिले के मेधावी छात्र-छात्रायें स्कूटी पाकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। रीतेश सोनी भी इन्हीं होनहार विद्यार्थियों में शामिल हैं। रीतेश सोनी ने बताया कि कक्षा 12 वीं (कॉमर्स) की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसे मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना का लाभ मिला है।

रीतेश बताते हैं कि मेरा सपना था कि 12 वीं के बाद कॉलेज जाने के लिए मेरे पास खुद का वाहन हो। वाहन ने रहने के कारण कभी-कभी कक्षाएं छूट जाती थीं। मध्यम वर्गीय परिवार से होने के कारण मेरी यह इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही थी, लेकिन धन्य है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने यह सपना पूरा कर दिया। अब मैं बड़े शान से स्कूटी में सवार होकर नियमित कॉलेज जा सकूंगा तथा आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। अब मेरी कोई भी क्लास नहीं छूटेगी। साथ ही मैं अपनी आगे की पढ़ाई भी पूरा कर सकता हंू। इस योजना का लाभ दिलाने के लिए मैं मामा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

 

 

 

 

 

 

 

परमानंद एवं रोहित एक वर्ष के लिए जिलाबदर

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा परमानंद पिता नीलकंठ साहू उम्र 32 वर्ष, निवासी साकिन अहमदपुर, तहसील बिछिया, थाना बम्हनी तथा रोहित पिता राजेन्द्र श्रीवास उम्र 28 वर्ष साकिन सुभाष वार्ड मंडला को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि से बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में परमानंद साहू एवं रोहित श्रीवास जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

 

 

 

 

मतदान कार्य हेतु कर्मचारियों के डाटाबेस अद्यतन कराएं

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में मतदान कार्य हेतु डाटाबेस एनआईसी के सीईएमएस पर जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों की फीडिंग का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। वर्तमान में अधिकारी, कर्मचारियों के स्थानांतरण, सेवानिवृत्त, मृत, स्थानांतरण, सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों के डाटाबेस को अद्यतन करने का कार्य किया जा रहा है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के ऐसे कार्यालय प्रमुख जिनके कार्यालय की उपरोक्तानुसार जानकारी में संशोधन की आवश्यकता है, वे अपनी जानकारी को अद्यतन करने के लिये एनआईसी मण्डला से संपर्क कर डाटा पोर्टल पर अद्यतन करें। जानकारी अद्यतन न किये जाने की स्थिति में संबंधित कार्यालय प्रमुख व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

उचित मूल्य दुकान के लिए 15 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

 

मंडला 25 अगस्त 2023

विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत सांगवा, भटाडुंगरिया, बरौची, सलैया, कटंगी, बेलखेड़ी, विजयपुर, बीजाडांडी, उदयपुर, समनापुर, मगरधा एवं डुढ़वा तथा विकासखंड मवई के ग्राम पंचायत औरई, इंद्री एवं देवरीदादर में दुकान खोलने आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट https://rationmitra.nic.in पोर्टल पर पात्र संस्थाऐं 15 सितम्बर 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

आज सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

26 अगस्त 2023 को मंडला शहर पावर हाउस में खराब वीसीबी को बदलने के कारण सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान सिविल लाईन, बिंझिया तिराहा, बस स्टैंड, लालीपुर, ईडन गार्डन क्षेत्र, जवाहर वार्ड, पुलिस लाईन, देवदरा, कलेक्ट्रेट क्षेत्र, पीडब्लूडी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड आदि क्षेत्रों में लाईट बंद रहेगी।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की टीम ने किया भ्रमण

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

23 एवं 24 अगस्त को जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन दिल्ली से राष्ट्रीय जल विशेषज्ञ इंजीनियर ए. आर. खान एवं आर.सी. मिश्रा जिले के भ्रमण पर रहे। उन्होंने मंडला तथा बीजाडांडी विकासखंडों के 8-8 गांवों में भ्रमण कर जल जीवन मिशन की मार्गदर्शिका अनुरूप जल जीवन मिशन की तीनों चरणों के अनुसार ग्राम स्तर पर पूर्ण हुए कार्यों एवं प्रगतिरत कार्यों का भौतिक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण जन समुदाय के साथ एवं भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने सहभागी पद्धति अपना कर समुदाय के साथ प्रतिउत्तर साझा किए। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों को बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिए गये। भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर, जिला सलाहकार शिवशंकर श्रीवास्तव, जिला सलाहकार मूल्यांकन एवं अनुश्रवण तिल्लोतमा खरे, जिला सलाहकार भू जल विद किशोर भोंडेकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

मतदान की प्रक्रिया समझा रहा जागरूकता रथ

 

मण्डला 25 अगस्त 2023

                मतदाताओं को ईव्हीएम मशीन से मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव घूमकर प्रेरित कर रहा है। आम निर्वाचन में ज्यादा से ज्यादा मतदाता हिस्सा लें इसके लिए ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत चाबी मोहगांव में ग्रामीणजनों को ईव्हीएम मशीन के संबंध में जानकारी दी गई तथा मॉक पॉल के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मतदाता जागरूकता वाहन पर एलईडी वॉल के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर मतदान के प्रति जागरूक कर मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणजनों को मतदान से संबंधित शपथ दिलाई गई। फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम काटने तथा आवश्‍यक संशोधन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों ने समझा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया

 

                रानी दुर्गावती शास.स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में नवप्रवेशी पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु सतत प्रेरित करते हुए फ़ार्म-6 भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। महाविद्यालय के कैंपस एंबेसडर द्वय शालिनी पटेल और हर्षित पटेल कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाईन और ऑफलाईन प्रक्रिया के साथ मतदाता होने के महत्व से अवगत कराया।

Related posts

जिले में आज 3 कोरोना केस मिला

Reva India News

रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 18 नवंबर को

Reva India News

खैरी, बिंझिया, बम्हनी बंजर, मंडला एवं हिरदेनगर के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment