Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 सितम्बर 2023

दायित्व के निर्वहन में संवेदनशीलता बरतें – डॉ. सिडाना

जनहित तथा परिवार सहायता के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत करें

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 11 सितम्बर 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन में संवेदनशीलता बरतें। जनहित तथा परिवार सहायता से संबंधित प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बैगा आहार अनुदान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों के ई-केवाईसी की कार्यवाही जल्द पूर्ण करें। पेंशन प्रकरणों को समय पर निराकृत करें। मनरेगा में रोजगारमूलक कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करें। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नियमानुसार स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में निविदा की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्य को जल्द प्रारंभ कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार शाला भवनों की मरम्मत कराएं। संबंधित विभाग शाला भवनों में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समस्त स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की ड्रिंकिंग वाटर यूनिट की जानकारी एकत्र कर आवश्यकतानुसार सुधार की कार्यवाही करे। मध्यान्ह भोजन का उठाव समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग सड़कों की आवश्यक मरम्मत कराएं। कलेक्टर ने नवीन शिक्षकों के मानदेय भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन देना सुनिश्चित करें।

डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन एवं टीएल के प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण करें। बैठक में कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन, हालोन परियोजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, वन अधिकार पट्टा, सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण, नेशनल वार्मिंग डे की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

मंडला 11 सितम्बर 2023

                जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि चाईल्ड लाईन में प्राप्त प्रकरणों पर बच्चों के न पहुंचने की स्थिति में समिति स्वयं विजिट कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। चाईल्ड हेल्पलाईन के संचालन हेतु रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेंड में चाईल्ड हेल्पडेस्क स्थापित करें।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशे में लिप्त बच्चों आदि के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजनांतर्गत नवीन चिन्हित प्रकरणों में बच्चों के दस्तावेज प्राप्ति के लिए संबंधित विभाग सहयोग करें। डॉ. सिडाना ने निजी स्पोंसरशिप के लिए बच्चों का चिन्हांकन तथा बाल संरक्षण से जुडे़ मुद्दों एवं योजनाओं के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

मंडला 11 सितम्बर 2023

                आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अध्ययन करें तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट तथा सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्वाचक नामावली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 22 सितंबर तक सभी बीएलओ एवं सुपरवाईजर से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में चैकलिस्ट के अनुसार बिजली, पानी, रैम्प, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी, कर्मचारी ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्र जाकर अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की संचालन प्रक्रिया सीखें। निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त सामाग्रियों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करें। इस संबंध में आवश्यकतानुसार निविदा एवं दर निर्धारण की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के संबंध में जो भी आदेश जारी हो रहे हैं उन आदेशों को समय पर तामील कराएं। निर्वाचन के प्रशिक्षण में अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना संबंधित कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी है। बैठक में कलेक्टर ने प्रशासनिक तैयारियों, स्वीप गतिविधियों, कानून व्यवस्था, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग, नाम निर्देशन, दल गठन, प्रशिक्षण, व्यय लेखा, कम्यूनिकेशन प्लान, मतपत्र मुद्रण, स्ट्राँग रूम व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

भंवरदा में पहुँचा ’हर घर जल’

मण्डला 11 सितंबर 2023

                जल-जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडला विकासखंड के ग्राम भंवरदा के प्रत्येक घर एवं संस्थाओं तक शुद्ध जल प्रदान करने का लक्ष्य हासिल किया गया है। इस संबंध में ईईपीएचई मनोज भास्कर ने बताया कि भंवरदा ग्राम में जल-जीवन मिशन के तहत कार्य प्रारंभ कर प्रभावी मॉनिटरिंग एवं तकनीकि सहयोग प्रदान कर कार्य को समय में पूर्ण करने का प्रयास किया गया। योजना को पूर्ण कर ग्राम के 271 परिवार, 2 स्कूल तथा 2 आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। प्रत्येक घर तक पेयजल उपलब्ध होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई है। ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को नल-जल योजना के संचालन का कार्य सौंपा गया है जो कि नियमित रूप से संचालन, रख-रखाव एवं संधारण का कार्य कर रही हैं।

 

 

 

 

 

 

शांति समिति की बैठक आज

मण्डला 11 सितंबर 2023

                गणेश उत्सव पर्व के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर 12 सितंबर 2023 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक जिला योजना भवन में शाम 4 बजे से होगी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने संबंधितों से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया है।

 

 

 

 

संत रविदास कर्मण पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

मंडला 11 सितम्बर 2023

                मध्यप्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग भोपाल द्वारा संत रविदास स्मृति पुरस्कार नियमों के तहत संत शिरोमणि रविदास महाराज का सामाजिक जागरण, समरसता, सदभाव समाज सेवा तथा अध्यात्म के क्षेत्र में योगदान के लिये संत रविदास कर्मण पुरस्कार (रूपये 5 लाख नगद एवं स्मृति पट्टिका) मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्थापित सफल उद्यम, व्यवसायों में अग्रणी उपलब्धि प्राप्त एवं संत रविदास सामाजिक समरसता पुरस्कार (रूपये 2 लाख नगद एवं प्रसंशा पट्टिका) अनुसूचित जाति के हितों में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा करने वाले समाज सेवकों से विभागीय पोर्टल https://scdevelopmentmp.nic.in/ के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। विभागीय पुरस्कार हेतु शासन द्वारा निर्धारित नियमावली उल्लेखित पोर्टल में उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नोटिस का जवाब न देने पर 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश

मंडला 11 सितम्बर 2023

                कारण बताओ नोटिस का समय पर जवाब नहीं देने पर तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नैनपुर द्वारा इटका तथा गोंझी में पदस्थ बीएलओ के 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम गोंझी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ विमला जंघेला तथा ग्राम इटका की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ नाजिमा तलत खान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नोटिस प्राप्ति के तत्काल बाद जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश गए थे, किन्तु संबंधितों द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नैनपुर द्वारा दोनों के 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

मतदाता जागरूकता अंतर्गत विविध आयोजन

 

मंडला 11 सितम्बर 2023

                आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में स्वीप गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता लाई जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न छात्रावासों में विद्यार्थियों द्वारा विविध आयोजन किए गए। छात्र-छात्राओं ने ’मतदान क्यों आवश्यक’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा मतदान की आवश्यकता के बारे में अपने विचार लिखे। इसी कड़ी में मोहगांव तथा घुघरी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मतदान से संबंधित चित्र बनाकर विद्यार्थियों द्वारा नैतिक मतदान का संदेश दिया गया।

Related posts

5 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

जिले में अब तक 234.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुई शामिल दादा धनीराम आश्रम महाराजपुर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment