Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 2 नवम्बर 2023

मतदान दल के सभी सदस्यों में समन्वय और सहयोग आवश्यक – डॉ. सिडाना

पोलिंग बूथ के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 2 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत बिछिया विधानसभा हेतु मतदान कराने के लिए गठित दलों का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियांे को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल के सभी सदस्य एक टीम के रूप में कार्य करते हुए निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराएं। मतदान दल के सभी सदस्यों में समन्वय और सहयोग आवश्यक है। इस दौरान सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

कलेक्टर ने मतदान दलों को मतदान दिवस पर अत्यधिक सावधानी बरतने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि नियमित कार्य और निर्वाचन संबंधी कार्यों में अंतर होता है। निर्वाचन की गंभीरता को समझते हुए सभी कर्मचारी निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में बताई जा रही जानकारियाँ मतदान के दिन बहुत ही मददगार साबित होती हैं। सभी प्रशिक्षणार्थी निर्वाचन की बारीकियों को ध्यान से समझें। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पूर्व प्रशिक्षण के उपंरान्त अपनी शंकाओं का समाधान, सावधानियां, ईडीसी एवं पोस्टल बेलेट से मतदान की प्रक्रिया तथा सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

प्रेक्षक ने ली बिछिया में आरओ एवं अभ्यर्थियों की बैठक

मंडला 2 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत बिछिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ओइनम सरनकुमार सिंह एवं पुलिस प्रेक्षक किशन सहाय मीणा ने बिछिया में रिटर्निंग ऑफीसर तथा अभ्यर्थियों की बैठक लेते हुए निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अभ्यर्थियों को मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों की सूची प्रदान की। साथ ही होम वोटिंग, आदर्श आचरण संहिता, कमिशनिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण तिथियां, व्यय रजिस्टर, रेटलिस्ट, प्री-सर्टिफिकेशन, मतदान केन्द्र से 100 मीटर एवं 200 मीटर की परिधि, डाक मतपत्र तथा मतगणना स्थल आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में रिटर्निंग ऑफीसर सर्जना यादव सहित सभी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

प्रेक्षक 3 को मंडला और 4 को निवास में लेंगे बैठक

मंडला 2 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाह नवाज चौधरी एवं पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा 3 नवंबर को मंडला तथा 4 नवंबर को निवास में रिटर्निंग ऑफीसर तथा अभ्यर्थियों की बैठक लेंगे। विधानसभा मंडला की बैठक 3 नवंबर को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन में तथा विधानसभा निवास की बैठक 4 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे से एसडीएम कार्यालय निवास में होगी। संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

व्हाट्सऐप और फेसबुक में फेक न्यूज पोस्ट पर

ग्रुप एडमिन सहित 6 से मांगा गया जवाब

मंडला 2 नवंबर 2023

                व्हाट्सऐप और फेसबुक में फेक न्यूज पोस्ट करने पर ग्रुप एडमिन सहित 6 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित श्रीवास नैनपुर द्वारा फेसबुक में दीपावली, छठ पूजा, देवउठनी ग्यारस के कारण मध्यप्रदेश में मतदान दिनांक 17 नवंबर में संशोधन संबंधी फेक न्यूज ’’मध्यप्रदेश में चुनाव 17 नवंबर से बढ़कर 28 नवंबर हुआ अब 28 नवंबर को होगा मतदान।’’ पोस्ट की गई। इसी प्रकार व्हाट्सऐप ग्रुप ’’जेके 24ग7 टीव्ही न्यूज निवास के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी ’’मध्यप्रदेश में चुनाव 17 नवंबर से बढ़कर 28 नवंबर हुआ अब 28 नवंबर को होगा मतदान।’’ फेक न्यूज पोस्ट की गई। उक्त प्रकरणों को जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा स्वतः संज्ञान में लेते हुए संबंधित अमित श्रीवास, आलेख तिवारी, पी उदय सिंह, देवेन्द्र चौधरी, उदय सिंह चौधरी एवं रोहित चौकसे को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (जिला पंचायत कार्यालय मंडला के कक्ष क्रं. 3 में) जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने पर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

स्वीप खेल उत्सव के तहत क्रिकेट मैच आयोजित

मंडला 2 नवंबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले भर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को बिछिया, बीजाडांडी और मोहगाँव में स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने क्रिकेट मैच आयोजित किये। समूहों की महिलाओं का मैच देखने ग्रामीणजन और बच्चे बड़ी संख्या में पहुँचे। बीजाडांडी में क्रिकेट मैच के समय विधानसभा 106 निवास के सामान्य प्रेक्षक शाह नवाज चौधरी का आगमन हुआ। प्रेक्षक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार बिछिया एवं मोहगाँव में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उपस्थिति में मैच खेले गए। विजेता टीमों को सम्मानित भी किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

एफएलसी, रेंडमाईजेशन एवं कमीशनिंग कार्य 5, 6 एवं 7 नवंबर को

मंडला 2 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के एफएलसी, रेंडमाईजेशन एवं कमीशनिंग कार्य के लिए गठित दल में नियोजित कर्मियों को संशोधित कार्यक्रम अनुसार 5, 6 एवं 7 नवंबर को कार्य संपादन हेतु उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग द्वारा संशोधित समय सारणी के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में विधानसभा क्षेत्रों के अतिरिक्त ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों की एफएलसी, प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाईजेशन, विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन एवं कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार उक्त कार्य रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थित ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस तथा गोलमेज सभाकक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में संपादित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय मंडला की ओर से एफएलसी प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाईजेशन कार्य में नियुक्त समस्त कर्मियों को 5 एवं 6 नवंबर को प्रातः 10 बजे के पूर्व शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस में तथा कमीशनिंग कार्य में नियुक्त समस्त कर्मियों को 7 नवंबर को प्रातः 10 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में अनिवार्यतः उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला 2 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए मतपत्र मुद्रण कार्य हेतु अखिलेश नेटी जिला कोषालय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासकीय मुद्रणालय भोपाल से डाक मतपत्रों की जांच एवं गिनती कर मंडला लाने के लिए अजय श्रीवास्तव नायब तहसीलदार मंडला को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

शैक्षिक उपलब्धि सर्वे आज

मंडला 2 नवंबर 2023

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और छात्रों के सीखने के स्तर को परखने के लिए 3 नवम्बर 2023 को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। यह सर्वे जिले की सेम्पल 497 शालाओं में आयोजित किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण तैयारियाँ हो चुकी हैं। सेम्पल शालाओं में सर्वे के दिन 3 नवम्बर सेम्पल शालाएँ प्रातः 7 बजे खोली जाएंगी तथा समस्त स्टॉफ विद्यालय में उपस्थित रहेगा।

प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि सर्वे हेतु चिन्हित कक्षाओं के बच्चे प्रातः 08 बजे उपस्थित होंगे। प्रत्येक शाला के अन्वेक्षक एवं शाला का स्टॉफ 10ः15 के पूर्व मूल्यांकन की पूर्ण तैयारी कर लेंगे, मूल्यंाकन (सर्वे) 10ः30 से प्रारम्भ होगा। प्रत्येक सेम्पल शाला में मूल्यांकन हेतु फील्ड इंन्वेस्टिगेटर नियुक्त किये गए हैं जो शाला के स्टॉफ के आवश्यक सहयोग से संपूर्ण सर्वे कार्य संपादित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

 

3 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

बिछिया, निवास से 5-5 तथा मंडला से 11 अभ्यर्थी

 

मंडला 2 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत नाम वापसी के उपरांत बिछिया तथा निवास विधानसभा से 5-5 तथा मंडला विधानसभा से 11 अभ्यर्थी शेष हैं। 3 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिया गया है।

                इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी के उपरांत 105 बिछिया विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस से नारायण सिंह पट्टा, भारतीय जनता पार्टी से डॉ. विजय आनंद मरावी, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से इंजीनियर कमलेश तेकाम तथा निर्दलीय विनीत टोप्पो एवं सुनील उईके मैदान में हैं। 106 निवास विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस से चैनसिंह वरकड़े, भारतीय जनता पार्टी से फग्गन सिंह कुलस्ते, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से देवेन्द्र मरावी भोई, क्रांति जनशक्ति पार्टी से मनमोहन सिंह गौठरिया एवं निर्दलीय जेनीफर मेरी मैदान में है। इसी प्रकार 107 मंडला विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. अशोक मर्सकोले, बहुजन समाज पार्टी से इंदर सिंह उईके, भारतीय जनता पार्टी से संपतिया उईके, गण सुरक्षा पार्टी से श्रीमती कलिया बाई कोकड़िया, बहुजन मुक्ति पार्टी से मानसिंह कोकड़िया, आजाद समाज पार्टी से शिशु सिंधु भलावी तथा निर्दलीय उर्मिला सिंह उईके, कमलेश उईके, दीनदयाल कुमरे, सुन्हेर कुशराम एवं सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम मैदान में हैं।

मंडला से 2 तथा निवास से 1 अभ्यर्थी ने लिया नाम वापस

 

                मंडला जिले में कुल 3 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निवास विधानसभा से निर्दलीय अभ्यर्थी इंजीनियर भूपेंद्र वरकड़े तथा मंडला विधानसभा से निर्दलीय अभ्यर्थी शिवराज शाह एवं राजाराम ने अपने नाम वापस लिए हैं। बिछिया विधानसभा से किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

श्रीअष्टलक्ष्मी  महायज्ञ में गौर गणेश का होगा विशेष पूजन  

 

 


मण्डला ।
 श्रीअष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण देवदरा यज्ञ में जिस गौर गणेश का पूजन होगा यह गौर गणेश की गोबर की मूर्ति भारत की सबसे बड़ी गौशाला जडखोर राजस्थान की गौशाला से लाई गई है यह गौशाला श्रीकृष्ण की नित्य गौ चरण स्थली है। जहां पर 40 हजार गौवंश है। सप्त मृतिका में उपयोग होने वाली गौ रज श्री सूर श्याम गौ शाला चंद्र सरोवर गोवर्धन उत्तर प्रदेश से लाई गई है। चंद्र सरोवर गोवर्धन से जल और मिट्टी लाई गई है यहां चंद्रमा का प्राकट्य हुआ था। साथ ही मानसी गंगा का जल और श्री राधा कुंड का जल गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से लाया गया है। जिसका सतउपयोग 17 दिसंबर से आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण व श्रीअष्ट महालक्ष्मी यज्ञ में किया जाएगा। नीलू महाराज ने बताया कि जिला मुख्यालय में 17 दिसंबर से आयोजित श्रीअष्ट महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण का आयोजन किया जाएगा। इस श्रीअष्ट लक्ष्मी यज्ञ के पूर्णकालिक यजमान प्रधान यजमान गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल एवं श्रीमति हेमलता अग्रवाल होंगी। वहीं यजमान के रूप में इंजी. लोकेश बिसेन छिंदवाड़ा, उदय नारायण सचान देवदरा, नीतेश पांडे देवदरा, वेद प्रकाश मिश्रा देवदरा, शैलेश गुप्ता लालीपुर होंगे। श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ में तीन ध्वज स्थापित किये जायेंगे। यज्ञ में सबसे पहले जल पूजन होगा जल तत्व के सांकेतिक भगवान झूलेलाल हैं भगवान झूलेलाल के परम भक्त चकरघटा बिलासपुर के श्रीलाल साई 25 नवम्बर  को मेहर बाबा कुटी यज्ञ स्थल में आएगें। जहां यज्ञ के संयोजक और आचार्य नीलू महाराज के साथ प्रथम ध्वज स्थापित करेंगे। यज्ञ शाला के अंदर के कलशों  में 35 पवित्र नदियों का जल एवं चार समुद्रों का जल एवं 24 तीर्थों की मिट्टी छोड़ी जायेगी जिनमें नैमिसारन्य, काशी, वृंदावन, चारों धाम, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिका, बद्रीका धाम, हरिद्वार, रेवा सागर संगम पुष्कर की मिट्टी प्रमुख हैं। जो यहां यज्ञ के दौरान देखने को मिलेगी। इस महायज्ञ में अनंत श्री सम्पन्न श्री जगदगुरू शंकराचार्य महाभाग स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिष बद्रिकाश्रम पीठाधीश्वर का आगमन होने जा रहा है। जिन्होंने यज्ञ में शामिल होने की अनुमति दी है। मण्डला में पहली बार दो-दो शंकराचार्यो का एक साथ आना महज संयोग है। वहीं तीसरे प्रमाणित पीठ पर प्रतिष्ठित शंकराचार्य को लाने का प्रयास किया जा रहा है। धर्मगुरू नीलू महाराज ने बताया कि मेहेर बाबा कुटी मैदान देवदरा में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा।

 

Related posts

जन सहयोग से की गई वाटर फिल्टर प्लांट की सफाई

Reva India News

राजू की अब आने-जाने की परेशानी हुई दूर

Reva India News

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment