Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 19 दिसम्बर 2023

उपार्जन में धान की गुणवत्ता तथा परिवहन पर विशेष फोकस करें – श्री कूमट

प्रभारी कलेक्टर ने किया खिरखिरी, पिंडरई, रैवाड़ा एवं सूभेवाड़ा केन्द्र का निरीक्षण

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने खिरखिरी, पिंडरई, रैवाड़ा एवं सूभेवाड़ा आदि उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि उपार्जन में धान की गुणवत्ता तथा परिवहन पर विशेष फोकस करें। खरीदी हुई धान खुले में ना रखें, उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रखें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जित धान की गुणवत्ता देखी तथा नमी मीटर के माध्यम से सत्यापन कराया। इस दौरान सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, एसडीएम नैनपुर जेपी यादव तथा जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज पुरवलिया सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

श्री कूमट ने निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जन की प्रक्रिया तथा स्लॉट आदि के संबंध में समयपूर्व जानकारी प्रदान करें। धान खरीदते समय तौल का विशेष ध्यान रखें। उपार्जन के साथ ही टैगिंग का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खरीदी के साथ ही भुगतान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बारदानों की उपलब्धता पर नजर रखें। उपार्जन के साथ ही परिवहन पर भी फोकस करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री कूमट ने किसानों से भी चर्चा की।

 

 

 

 

 

प्रभारी कलेक्टर ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में पहुंचे 56 आवेदक

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                  प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 56 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा एवं हुनेन्द्र घोरमारे, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ क्षमा सराफ तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम फूलसागर निवासी मंजीत राजपूत ने खसरा में त्रुटिसुधार हेतु, पोंड़ी महाराजपुर निवासी मीना भांवरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमीन प्रदाय करने, घुघरी निवासी माहूलाल यादव ने समग्र आईडी में सुधार, ज्वालाजी वार्ड महाराजपुर निवासी ज्योति यादव ने राशन कार्ड तथा ग्राम दाढ़ी निवासी रातरानी ने बेटी की मृत्यु की जांच के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

 

27 हितग्राहियों को मिले पीएम आवास

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी घटक अंतर्गत नगरपालिका मण्डला में हितग्राहियों को माली मोहगांव स्थित किफायती आवास में स्थायी आवंटन लॉटरी के माध्यम से 27 हितग्राहियों को आवंटन प्रदाय किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पार्षदगण सुधीर मिश्रा, मोहम्मद गनी, ब्रजेश जसवानी, माया गुप्ता, ज्योति मलिक,  मनीषा तिवारी, उपयंत्री जयप्रकाश डेहरिया, निकाय में कार्यरत एजिस इंडिया के कर्मचारी व अन्य नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में की जा रही है वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का राज्य सरकार की सहभागिता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 19 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा बिछिया विकासखंड के ग्राम राजो माल एवं धरमपुरी माल, बीजाडांडी में पाठाचौरई एवं कालपी, मवई में नेवसा एवं लालपुर, मोहगांव में हर्राटीकुर एवं बिलगांव, नैनपुर में सर्री एवं कजरवाड़ा, नारायणगंज विकासखंड के कोबरी कला एवं माडोगढ़, मंडला विकासखंड के सुभरिया एवं बेहंगा पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

आज 14 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 20 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम किसली भिलवानी एवं मनोहरपुर, बीजाडांडी में चरगांवमाल एवं लावरमुड़िया, मवई में नरहरगंज एवं परसेल, मोहगांव में कुड़ोपानी एवं निधानी, नैनपुर में अमझरमाल एवं धनपुरी रैयत, नारायणगंज विकासखंड के साहा एवं सलैया, मंडला विकासखंड के भंवरदा एवं बोरिया पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

 

जिला सलाहकार समिति की बैठक आज

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी. एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक आज 20 दिसंबर को आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 12 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बड़ी खैरी मण्डला में आयोजित की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से

मंडला 19 दिसंबर 2023

                भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 20 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में संशोधन तथा नाम निहर्सन आदि की कार्यवाही की जाएगी। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावे तथा आपत्तियाँ दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 नियत है। इस संबंध में विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। दावे आपत्तियों का निराकरण 2 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को होगा।

 

 

 

 

 

 

सुशासन की शपथ 22 दिसम्बर को

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 दिसम्बर 2023 को रविवार एवं 23 दिसम्बर 2023 को शनिवार का शासकीय अवकाश होने के कारण समस्त शासकीय अधिकारी, कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों में 22 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे सुशासन की शपथ लेंगे।

 

 

 

 

 

 

पेंशन के लंबित प्रकरण 22 तक जमा करें

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                संभाग आयुक्त जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नवंबर 2023 तक मृत्यु अथवा अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो चुके कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को त्वरित निराकरण किया जाना है। इस हेतु संबंधित विभाग प्रमुख आगामी 22 दिसंबर 2023 तक पेंशन कार्यालय मंडला में लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत कर निराकरण करा सकते हैं। विलम्ब की स्थिति में जवाबदारी कार्यालय प्रमुख की मानी जायेगी एवं कार्यालय प्रमुख का माह दिसम्बर 2023 का वेतन रोका जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर 2023 को आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला के सभाकक्ष में 24 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे से उपभोक्ता हितों पर जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराने एवं विभाग से संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय जानकारी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

 

 

श्रीमद्भागवत कथाएं भक्तियोग का उत्तम उपदेश

 


मण्डला  श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का संगीतमय आयोजन 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मेहर बाबा कुटी मैदान मण्डला में किया जा रहा है। भागवत रसिक कथावाचक पंडित रामगोपाल शास्त्री नीलू महाराज ने महापुराण के द्वितीय दिवस भक्तों को बताया कि एकादश स्कन्ध में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उद्धव को दिया गया उपदेश, वर्णाश्रम धर्म, सांख्य-ज्ञान, भक्तियोग, संत-लक्षण इत्यादि विषयों का पूर्ण और श्रेष्ठ विवेचन है।

यद्यपि श्रीमद्भागवत की सभी कथाएं भक्तियोग का उत्तम उपदेश देनेवाली एवं श्रद्धा बढ़ाने वाली हैं तथापि भगवान कपिल का माता देवहूति को उपदेश, जड़भरत, अजामिल, प्रह्लाद-चरित्र, वामनावतार एवं महाराजा बलि की कथाओं ने मेरे हृदय को विशेषतया आकृष्ट किया है। हमारे यहां प्राचीन काल में ग्रन्यों में रचनाकाल या संवत् देने की प्रथा नहीं थी। फलस्वरूप यह ठीक-ठीक पता नहीं चलता कि श्रीमद्भागवत कब लिखा गया। मूल कथ की रचना के विषय में इतना तो अवश्य ही कहा जा सकता है कि यह भगवान बुद्ध के अवतार-ग्रहण के पहले ही अपना रूप प्राप्त कर चुका होगा

गंथ में उल्लिखित अवतारों में भगवान बुद्ध और कल्कि का नाम हमें भविष्य में होनेवाले अवतारों में मिलता है। ग्रन्थ में अन्यत्र उनका उल्लेख नहीं मिलताय पर द्वादश स्कन्ध में नन्द, चन्द्रगुप्त और अशोक-वर्धन आदि राजाओं के नामों का प्रवेश होने से यह शंका पुष्ट होती है कि यह भाग और इसी तरह के कई अन्य भाग मूल मथ में बाद में जोड़े गये है। इस आयोजन में 108 महात्माओं का संत सम्मेलन सवा लाख दीपदान, 251 ब्राम्हणों का भोजन एवं गीता जयंती महोत्सव एवं श्लोक प्रतियोगिता के साथ विराट सुहागले कार्यक्रम किया जा रहा है वरदान आश्रम सेवा समिति के साथ ही नगर के धर्मप्रेमी और गणमान्य नागरिक इस पुनीत कार्य में अपनी सेवा दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

हृदय नगर पर अक्षत कलश उत्सव की धूम घर-घर अक्षत कलश का हुआ स्वागत पूजन

 

मंडला 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस शुभ अवसर पर पूरे भारतवर्ष में अक्षत कलश अयोध्या से भेजे गए हैं जिस नगर नगर गांव-गांव शहर शहर अक्षत कलश उत्सव के माध्यम से आमंत्रण दिया जा रहा है कि आप भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या पर सादर आमंत्रित थे इस कार्यक्रम पर आज हृदय नगर छपरावाली माता से कलश यात्रा निकालकर सभी मंदिरों मैं अक्षत कलश का पूजन किया गया रहवासियों ने अक्षत कलश को अपने मस्तिष्क पर धारण किया हर में घर इस अक्षत कलश की पूजा अर्चना की गई और हृदय नगर श्री राम मंदिर पर जाकर इस अक्षत कलश यात्रा का समापन हुआ

 

Related posts

रैली, नारे, दीवार, लेखन और पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है

Reva India News

ड्यूटी अधिकारी प्रत्येक कार्य की माईक्रो प्लानिंग करें – श्रेयांश कूमट सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment