Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत शिक्षा स्थाई समिति की बैठक संपन्न

मंडला 26 जून 2024

जिला पंचायत शिक्षा स्थाई समिति की बैठक समिति सभापति कमलेश तेकाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें स्कूल चलें हम अभियान सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में समिति सदस्य शिव पूसाम, सावित्री धूमकेती, गीता मरावी, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग क्षमा सराफ, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा बीआरसी उपस्थित रहे।

समिति सभापति कमलेश तेकाम ने कहा कि शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं रहना चाहिए। शालाओं में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति बेहतर करें। सहायक शैक्षिक सामग्री का उपयोग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शाला परिसर को अकादमिक रूप से तैयार करें। अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। विद्यालयों में शैक्षणिक कॉर्नर तथा बुकबैंक विकसित करें। श्री तेकाम ने कहा कि शाला परिसर तथा भवन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। पाठ्यपुस्तक, गणवेश, साईकिल एवं छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान करें। मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा मेन्यू का पालन करें। शिक्षा समिति अध्यक्ष ने कहा कि सभी शाला भवनों में आवश्यक मरम्मत कराएं। उन्होंने शिक्षकों की व्यवस्था, अतिशेष शिक्षकों की जानकारी तथा जर्जर शाला भवनों का उपयोग नहीं करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

मुक्तिधाम खैरी में मनाया गया हरियाली महोत्सव 

Reva India News

टास्क फोर्स की बैठक 1 अगस्त को

Reva India News

जल संरचनाओं के संरक्षण को जन अभियान बनाएं – डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment