Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है एक पेड़ मां के नाम अभियान – संपतिया उइके महाराजपुर की खेरमाई टेकरी में रोपे गए एक हजार पौधे

मंडला 9 जुलाई 2024

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उपनगरी क्षेत्र महाराजपुर के खेरमाई टेकरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक हजार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पार्षदगण, भीष्म द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, वन मंडल अधिकारी निथ्यानन्तम एल., विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोगांे ने पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। लोगों में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह है। आने वाली पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जो लोग अपनी मां के नाम से पौधे रोपित कर रहे हैं वे इन पौधों की सुरक्षा के लिए भी प्रशासन को समुचित सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम तथा नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने अपने स्तर पर भी पौधरोपण करने तथा रोपे गए पौधों की सुरक्षा करने की अपील की।

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि मानसून सीजन में ग्राम के आंतरिक मार्गों, मुख्य मार्गों, तालाब की मेढ़ में, विद्यालय, आंगनवाड़ी तथा खाली जमीन में एक पौधा रोपित करते हुए उसकी सुरक्षा के प्रबंध करें।

Related posts

बिना लाइसेंस खाद-बीज बेचने पर 3 दुकान संचालकों पर एफआईआर दर्ज घुघरी विकासखंड में की गई कार्यवाही  

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

आईआईटी, जेईई, एनईईटी सीएलएटी कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Reva India News

Leave a Comment