Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

14 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

मंडला 12 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 14 सितंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्य मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत बक्छेरादोना, टिकरवारा एवं चटुआमार, विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी परसवाड़ा, पंचायत भवन कामता एवं एचडब्ल्यूसी जैदेपुर, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत खटियानारंगी, बरबसपुरमाल एवं खटोला, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत खापामाल एवं समनापुर, विकासखंड मोहगांव में ग्राम पंचायत कौआडोंगरी एवं चंदवारा, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत डोंगरमंडला एवं राम्हेपुर, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत अमवार एवं केवलारीकला, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी अमदरा एवं ग्राम पंचायत भवन बम्हनी, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत थानमगांव एवं पंचायत भवन मनेरी में शिविर लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आरोग्य मंडला अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जाँच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों की जांच व परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। शिविर में सिकिल सेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

मकर संक्रांति पर्व को लेकर संगम घाट पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ मंत्री श्रीमती उइके ने किया अवलोकन, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता

Reva India News

आवास मेला शहरी का आयोजन 29 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment