Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पायल ठाकुर और रिया ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

मंडला 25 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत अमझर माल जनपद पंचायत नैनपुर में कुमारी कुमारी पायल ठाकुर को प्रथम और रिया ठाकुर को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अंतर्गत पोषण मेला का आयोजन किया जा रहा है। पोषण आहार मेला में व्यंजन प्रतियोगिता, सलाद सज्जा प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित पोषण माह मेला में प्रतिभागियों के द्वारा पूरे उत्साह के साथ भाग लिया गया। जिसके तहत अमझर माल में आयोजित पोषण माह मेला में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं इस बार दीवाली स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण हित में मनाने की अपील

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 मई 2022

Reva India News

छात्राओं को दी गई करियर अवेयरनेस की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment