Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नपा उपाध्यक्ष ने मरीजों को बांटे फल

मण्डला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा ने कांग्रेस साथियों के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं ब्रेड वितरण किया है।  इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के सभी वार्डों का निरीक्षण भी किया एवं ड्यूटी पर पदस्थ संबंधित डॉक्टर एवं स्टॉफ से चर्चा की है। साथ ही भर्ती मरीजों से उनका हालचाल पूछा और ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर पार्षद अनिल दुबे, रिंकू कछवाहा, दीपक बैरागी, राहुल श्रीवास,नीरज अग्रवाल,टिंगू उसराठे, आतिफ खान,अमन लाहौरी, साहिल परोचिया,रोहित,निक्की,गौरव कछवाहा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस विविध जागरूकता कार्यक्रम एवं आयोजन के दिए गए निर्देश

Reva India News

हम लोकसेवक हैं, जन कल्याण के लिए काम करना हमारा नैतिक दायित्व है- कलेक्टर घुघरी अनुविभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment