Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सशक्त वाहिनी अभियान अंतर्गत सेफ्टी वॉक का आयोजन किया गया

मंडला 7 अक्टूबर 2024

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत सशक्त वाहिनी अभियान अंतर्गत एवं सेफ्टी वॉक का आयोजन 7 अक्टूबर 2024 को किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में कॉलेज की छात्राओं को सशक्त बनाने के लिये सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत पंजीयन किये गये। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन, युवा अवस्था में स्वास्थ्य की देखभाल और गुड टच-बेड टच, बालिकाओं को निडर और निर्भय रहने के लिये आश्वस्त किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत देवदरा में ग्रामसभा के दौरान शामिल जन मानस को सशक्त वाहिनी, सुरक्षित वॉक कराया गया,

                   जिसमें नारी सुरक्षता हेतु रैली निकाली गई, मैं निडर हूँ, मैं सुरक्षित हूँ नारे से सबको सशक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला की सहप्राध्यापक डॉ. नसीम खान, अतिथि विद्वान कृष्णा सरैया,  छात्र, छात्रायें एवं ग्राम पंचायत देवदरा में सरपंच, सचिव, मोबिलाईजर, ग्राम के लोग व वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के नियम 17 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक स्थगित  

Reva India News

छात्राएं खूब मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे आपका सुनहरा भविष्य बन सके – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बाल मेला को संबोधित किया

Reva India News

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment