Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई मंडला में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न

मंडला 23 जुलाई 2024

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि शासकीय आईटीआई मंडला में मुंद्रा सोलर पीवी (अडानी सोलर) कच्छ गुजरात के लिए अंडर आउटसोर्सिंग मेराकी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पेरोल पर ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें 95 अभ्यर्थियों ने पंजीयन किया एवं कंपनी द्वारा 43 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को 15916 रूपये प्रतिमाह सैलरी एवं अन्य सुविधाएं कंपनी द्वारा दिया जाएगा। इस ड्राइव में प्रशिक्षण अधिकारी ललित मरावी, महेंद्र सिंगोर, शिथलेश खरे, गोविंद पंचेश्वर एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट अधिकारी आनंद मरावी ने किया।

Related posts

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

 प्रभारी मंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पकिया माल्यार्पण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने वॉकाथन (रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment