Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मति घाट (रपटाघाट) में 12 नवंबर से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती प्रारंभ होगी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया

मंडला 4 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को माहिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया। माहिष्मति घाट (रपटाघाट) में 12 नवंबर 2024 से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती प्रारंभ की जाएगी। पंचचौकी महाआरती में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, श्रद्धालु और मंदिर समितियों के प्रमुख शामिल होंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मति घाट (रपटाघाट) में पंचचौकी महाआरती के लिए चौक बनाने के निर्देश दिए। जिससे पंचचौकी महाआरती सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने माहिष्मति घाट (रपटाघाट) में साफ-सफाई और प्रकाश का प्रबंध करने को कहा।

 

नर्मदा नदी के तट पर स्थित घास और काई की भी साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में 4 बच्चों को दिया गया मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना का लाभ कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के खाते में 5 हजार रुपए डाले गए

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 नवम्बर 2022

Reva India News

मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.89 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment