Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने नवरत्न आदिवासी बालिका छात्रावास और जिला स्तरीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया प्रमुख सचिव ने छात्राओं को उत्कृष्ट अंकों के लिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा

मंडला 6 नवंबर 2024

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली एआर ने बुधवार को नवरत्न आदिवासी सीनियर बालिका छात्रावास और आदिवासी जिला स्तरीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बालिका छात्रावास में लाईब्रेरी कक्ष, शयन कक्ष, स्नानागार, रसोई घर, डायनिंग हॉल, भंडार कक्ष का अवलोकन किया। प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने छात्रावास में उपस्थित छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया और छात्रावास की व्यवस्थाएं तथा पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि उन्हें छात्रावास में रहकर पढ़ाई करना बहुत अच्छा लगता है, छात्रावास में सभी छात्राओं के द्वारा अनुशासन का पालन किया जाता है। छात्रावास में स्थित लायब्रेरी में छात्राएं पढ़ाई करती हैं।

छात्राएं कम्प्यूटर कक्ष में कम्प्यूटर संबंधित विषयों का अध्ययन करती हैं। प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने छात्राओं की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कु. मंजू मार्कों ने बताया कि वह पढ़ाई करके डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह कक्षा नवमी से छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रावास में उसे अच्छा भोजन, पढ़ाई के लिए समय, खेलकूद और लायब्रेरी का भी लाभ मिल रहा है। कु. नम्रता सैयाम ने बताया कि वह पढ़ाई करके इंजीनियर बनेगी। उसे तकनीकि ज्ञान में अत्यधिक रूचि है। छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने का उसे पूरा अवसर मिल रहा है। प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने इसके बाद छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मोहिनी कुशराम से छात्रावास संचालन के संबंध में जानकारी ली।

 

अधीक्षिका ने बताया कि छात्रावास में स्टॉफ की आवश्यकता है और छात्राओं के भोजन व्यवस्था के लिए प्रति छात्रा राशि की दर बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने इसी प्रकार से आदिवासी सीनियर जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्राओं को कम्प्यूटर का अध्ययन करवाने के निर्देश दिए। सभी छात्राओं के लिए एक सामूहिक हॉल बनाने को कहा। उन्होंने छात्राओं को बेहतर अध्यापन कर वार्षिक परीक्षाफल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने को कहा। इस अवसर पर छात्राओं को जेईई एवं नीट की परीक्षाओं की तैयारियाँ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री संतोष शुक्ला, मंडल संयोजक श्री रंजीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 11 जुलाई 2026

Reva India News

अन्न उत्सव के तहत् हितग्राहियों को वितरित हुआ राशन

Reva India News

Leave a Comment