Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 14 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 16 नवंबर 2024 दिन शनिवार को 20 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत मवईजर, कौरगांव और फूलसागर में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत बीजेगांव, समनापुर और साल्हेवाड़ा, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत राजो माल, जोगीसोढ़ा और रामनगर, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत सांगवा और पानिया, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत कुड़ोपानी और चाबी, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत चलनी और कुसमी, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत देवरीदादर और मालुमझोला, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत भावल और कोण्डरा माल, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत भीखमपुर में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया  

Reva India News

गर्भवती महिलाओं के कोविड टीकाकरण के लिए राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला आज  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment