Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के साथ जनजातीय वेशभूषा में फोटो खिचवाकर छात्र-छात्राएं प्रसन्न हुए

मंडला 15 नवंबर 2024

धरती आबा भगवान बिरसामुंडा की 150वी जयंती के अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सेमरखापा में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सामूहिक सैला नृत्य का आयोजन किया गया। आयोजित सामूहिक सैला नृत्य में 1521 स्थानीय कलाकारों, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण और छात्र-छात्राओं ने सैला नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के साथ जनजातीय वेशभूषा और आभूषण में तस्वीर खिचवाकर प्रसन्न हुए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित छात्र-छात्राएं, स्थानीय कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

नगरीय क्षेत्रों में स्थित खरतनाक एवं जीर्ण-क्षीर्ण भवन को हटाने की कार्रवाई में सख्ती करें आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने जारी किये निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 28 फरवरी 2024

Reva India News

कार्यों की प्राथमिकता समझते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में संपादित करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत, तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment