Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निःक्षय जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 7 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को जिला योजना भवन परिसर में निःक्षय जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निःक्षय जागरूकता रथ मंडला जिले में टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता का प्रचार करेगी। निःक्षय जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव और कस्बों में जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, इलाज और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को टीबी के उपचार के लिए निःशुल्क सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। निःक्षय जागरूकता रथ में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी है, जो लोगों से संवाद कर उन्हें टीबी की गंभीरता के बारे में बताएगी। यह अभियान सरकार की टीबी मुक्त भारत योजना के तहत चलाया जा रहा है।

निःक्षय जागरूकता रथ जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। निःक्षय जागरूकता रथ को नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने भी हरी झंडी दिखाया।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मण्डला 27 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं 02 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी

Reva India News

Leave a Comment