Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

30 दिसंबर को छात्रवृत्ति और आवास भत्ता हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा

मंडला 24 दिसंबर 2024

प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मण्डला ने बताया कि महाविद्यालय के एसटी, एससी, ओबीसी के पात्रताधारी विद्यार्थियों के लिए पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना का लाभ हेतु महाविद्यालय में 30 दिसंबर 2024 को 2 बजे से 5 बजे तक बृहद शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने एम.पी.टास.पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर चुके हैं उनके आवेदन पत्र का सत्यापन/स्वीकृत एक ही कक्षा में किया जायेगा। जिससे आवेदन पत्र सत्यापन हेतु विद्यार्थियों को कक्षा के समय यहाँ-वहाँ न भटकना पड़े। उनके आवेदन पत्र का सत्यापन/निराकरण एक समय एक ही कक्ष में तत्काल किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए कक्षावार विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है। प्राचार्य की अध्यक्षता में शिविर के लिए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ.व्ही.के.चौरसिया, डॉ.टी.पी.मिश्रा, डॉ.एस.के.श्रीवास्तव एवं डॉ.एस.एस.ज्योतिषी टीम तैयार की गई है। नोडल अधिकारी डॉ.पी.एल.झारिया ने सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्देषित किया है कि वे सूचना पटल पर प्रदर्षित/उल्लेखित सम्पूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर निर्धारित तिथि, कक्ष एवं समय में उपस्थित होकर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त करें।

Related posts

हानिकारक पटाखों के निर्माण, भण्डारण, परिवहन, विक्रय व उपयोग आदि पर प्रतिबंध के आदेश  

Reva India News

15 से 25 प्रतिशत के बीच रखें लेबर नियोजन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

निःशक्तजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान वाक इन इन्टरव्यू 17 जुलाई को

Reva India News

Leave a Comment