Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बगैर लायसेंस बड़ी मात्रा में पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर गोदाम सील करने की कार्यवाही की गई

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

नैनपुर स्थित पटाखा व्यापारी सुनील सायरानी के द्वारा छोटी मस्जिद के निकट रहवासी क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप एवं हाई टेंशन बिजली लाइन समेत विभिन्न सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखा भंडारण एवं विक्रय पर गोदाम सील करने की कार्यवाही की गई। शिकायत पर एसडीएम नैनपुर तथा एसडीओपी नैनपुर द्वारा संयुक्त रूप से जांच कार्यवाही कर विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं विस्फोटक नियम 2008 के उल्लंघन के परिणामस्वरूप बगैर लाइसेंस नवीनीकरण कराए भारी मात्रा में पटाखा भंडारण एवं विक्रय संज्ञान में आने पर लोक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पटाखा गोदाम को सील किया गया एवं आगामी नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

Related posts

गर्मी में पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की एडवाइजरी जारी

Reva India News

कन्या कौशल शिविर, सेवाभारती मंडला में योग सत्र एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 18 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment