Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रामनगर में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंडला 8 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को रामनगर में एमपीआरडीसी के द्वारा निर्माण किए गए सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। एमपीआरडीसी के द्वारा पदमी, रामनगर, घुघरी, सलवाह को जोड़ते हुए सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। सड़क मार्ग में आने वाले पुल-पुलियों और घाट कटिंग का भी निर्माण किया गया है। इससे पदमी से सलवाह तक जाने वाले नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हुई है। उक्त सड़क मार्ग अमरपुर होते हुए डिंडौरी जिले को जोड़ती है। सड़क मार्ग के निरीक्षण के दौरान एसडीएम घुघरी आकिप खान सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उक्त सड़क निर्माण कार्य के लम्बित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाए। जिससे सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हो सके।

Related posts

नेपाल में प्राकृतिक आपदा को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी मंडला जिले के नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में गए यात्रियों की जानकारी देने की अपील

Reva India News

महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देगा विकसित भारत बजट….. .भाजपा कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

दल्का गोपांगी में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प संपन्न

Reva India News

Leave a Comment