Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस लाईन में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा करेंगे ध्वजारोहण

मंडला 25 जनवरी 2025

जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड मंडला में गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ होगा। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पुरूस्कार वितरण के साथ होगा।

 

कार्यक्रम का समयवार विवरण

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन ग्राऊँड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 से 9:05 बजे तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9:05 से 9: 15 परेड निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9:15 से 9:35 के मध्य मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रातः 9:35 से 9:40 तक हर्ष फायर, प्रातः 9:40 से 10 बजे तक मार्चपास्ट एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 10 बजे से 10:05 बजे तक मध्यप्रदेश गान एवं कौमी तराना होगा। मुख्य समारोह में प्रातः 10:05 बजे से 10:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:40 से 11 बजे तक झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे से 11:45 बजे तक पुरूस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भ्रमण कार्यक्रम

Reva India News

सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क का उपयोग अवश्य करायें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने कलेक्टर को किया निर्देशित

Reva India News

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment