Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया डोभी में खेत-तालाब का निरीक्षण

मंडला 1 मार्च 2025

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने नारायणगंज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होने ग्रामीणों से विभिन्न विभागों के मैदानी अमले द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध जानकारी ली। भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज गौरीशंकर डेहारिया, उप यंत्री सुनील डोंगरे सहित संबंधित उपस्थित थे।

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ग्राम साल्हेपानी में रतिराम/थानसिंह के खेत तालाब का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने कहा हितग्राहियों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षण भी दें। उन्होंने हितग्राहियों से बात कर उन्हें बहुउद्देशीय खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि खेत-तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लें।

Related posts

’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ 31 अक्टूबर को

Reva India News

पीएचई ने किया पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

Reva India News

24 अप्रैल से 1 मई तक ’किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी’ शिविरों के आयोजन होंगे आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment