Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सप्ताहांत में मुख्यालय न छोड़े अधिकारी – सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 25 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन, सीएम डैशबोर्ड, जल गंगा संवर्धन, नरवाई प्रबंधन, समग्र ई-केवाईसी, फूड ई-केवाईसी, आयुष्मान सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 2 दिवस में सभी विषयों आशातीत प्रगति लाएं। सप्ताहांत में कोई भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें। सीएम डैशबोर्ड के संकेतकों के विषयों में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की वर्तमान रैंकिंग निराशाजनक है। आगामी 2 दिवस में सभी संबंधित अपने स्कोर बढ़ाएं। जिन विभागों में काम हो जाने के बाद भी रिपोर्ट अपडेट नहीं हो रही है, संबंधित वरिष्ठ कार्यालय से चर्चा कर रिपोर्ट अपडेट कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि 100 दिवस वाली शिकायतों पर विशेष फोकस करें।

जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि डकवेल, खेत तालाब तथा अमृत सरोवर जैसे महत्वपूर्ण कार्य की लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति असंतोषजनक है। आगामी 2 दिवस में प्रगति बढ़ाएं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि आगामी 2 दिनों में अमृत सरोवर के लिए लक्ष्य के अनुसार स्थलों का चिन्हांकन कर कार्य प्रारंभ कराएं। समग्र ई-केवाईसी के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम इसके लिए दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करते हुए प्रतिदिन फॉलोअप करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों के क्षेत्र में वार्ड को इकाई मानकर दैनिक आधार पर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। फूड ई-केवाईसी के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए सभी जेएसओ 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। नरवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि मुनादि, कृषक चौपाल आदि के जरिए कृषकों को इसके लिए जागरूक करें। समझाईश के बाद भी यदि किसी कृषक द्वारा नरवाई जलाए जाने की घटना सामने आती है तो उस पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही करें। बैठक में आयुष्मान, नलजल योजना सहित अन्य विषयों पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस के मंच पर भाजपा प्रत्याशी फगन सिंह कुलस्ते की तस्वीर

Reva India News

राजस्व शिविरों का हुआ आयोजन

Reva India News

हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में हुआ पौधरोपण पौधों के संरक्षण की ली गई शपथ

Reva India News

Leave a Comment