Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करें- लोक स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती उइके बालाघाट में जर्नलिस्ट सम्मान समारोह में शामिल हुई  

मंडला 24 अप्रैल 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरुवार को बालाघाट में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित जर्नलिस्ट सम्मान समारोह में शामिल हुई। ओझ दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आये इसके लिए संगठन के माध्यम से उन्हें भी प्रोत्साहित करना सुखद होगा। लोकतंत्र के चौथा स्तम्भ समाज के लिए बेहद आवश्यक है। खासकर सोशल मीडिया के दौर में प्रमाणिकता के लिए मीडिया ने अपनी छवि बनाई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेहतर व समरसता का कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करना संगठन का सराहनीय कार्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। इसमें तहसील स्तर के पत्रकार काफी सहयोगी हो सकते हैं वे शासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं जिससे उनका विकास हो सके। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने भी संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। सम्मान समारोह में लांजी विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, वारासिवनी विधायक श्री विक्की पटेल, नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर व पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कावरे मौजूद रहे।

Related posts

जिले को तम्बाकू नियंत्रण कानून सम्मत बनाने के लिए की गई पहल के सकारात्मक परिणाम  

Reva India News

समस्याग्रस्त क्षेत्रों में जल उपलब्धता के लिए प्राथमिकता से कार्य करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

Reva India News

निवास विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment