Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व संग्रहालय दिवस पर विद्यार्थियों ने किया पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मंडला, 18 मई 2025
रविवार को विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर शासकीय पुरातत्व संग्रहालय का विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।  संग्रहालय का अवलोकन कराते हुए संग्रहालय में रखे पुरातत्व अवशेषों के विषय में जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण के इस अवसर पर  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने उपस्थित विद्यार्थियों, नागरिकों तथा पुरात्व संघ के सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि हर व्यक्ति पुराने इतिहास को पहचान कर नए समाज की रचना करता है। उन्होंने संग्रहालय दिवस पर पुरानी विरासतों को संरक्षित करने का आह्वान किया। इंटेक संस्था की ओर से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
                   प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर आदर्श बाल ग्रह के छात्रों को भी पुरातत्व संग्रहालय एवं प्रदर्शनी दिखाई गई। सैकड़ों वर्ष पुरानी मुद्राओं की प्रदर्शनी बालमुकुंद चौकसे पुरातत्व सदस्य के द्वारा लगाई गई थी। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला  एवं पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर तथा रानी दुर्गावती महाविद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुरातत्व अधिकारी श्रीमती हेमंतिका शुक्ला के द्वारा मूर्तियों के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी, इंटेक संस्था के कन्वेयर श्री अरुण अग्रवाल, पुरातत्व संघ के समिति सदस्य श्री एनके यादव, विजय अग्रवाल, शक्ति पटेल, आशीष अग्रवाल, श्रीमती सुलोचना मरावी, बिंदु धुर्वे, मनीष चंद्रोल सहित पुरातत्व विभाग की कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 0 से 5 वर्ष के 145592 बच्चों को दवा पिलाई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 अप्रैल 2023

Reva India News

पलायन से परिवर्तन तक स्वरोजगार ने रोहित की जिंदगी में भरी नई उड़ान

Reva India News

Leave a Comment