Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया स्केटिंग रिंग और स्वीमिंग पूल का निरीक्षण

मंडला, 20 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इनडोर स्टेडियम में नवनिर्मित स्केटिंग रिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रीडा अधिकारी से स्केटिंग के अभ्यास सहित अन्य विषयों की जानकारी लेते हुए रिंग के आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाईन में बनाए गए स्वीमिंग पूल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वीमिंग पूल में पानी के स्तर के लिए संकेतक लगाएं, तैराकों के लिए आवश्यक निर्देश के सूचना पटल लगवाएं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री नागवंशी, क्रीडा अधिकारी श्री रविन्द्र ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया

Reva India News

टीएल के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – श्रेयांश कूमट समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

Leave a Comment