Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं सीईओ ने 8 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

मंडला, 27 मई 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट ने मंगलवार को योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 8 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि प्रशासन दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

शिविर में एमिल्को द्वारा चिन्हित किए गए ग्राम खुड़िया निवासी संस्कार परते, सेमरखापा निवासी चंद्रभान पटेल और ग्राम पेटेगांव निवासी लक्ष्मी नंदा को व्हीलचेयर प्रदाय की गई। इसी प्रकार ग्राम मलारा निवासी भागवत पूषाम को ट्राईसिकल और वॉकर, ग्राम सिलगी निवासी शोभाराम को ट्राईसिकल और छड़ी, ग्राम घाघा निवासी रमाकांत घुर्वे को ट्राईसिकल, वृद्ध आश्रम के अस्थिबाधित रघुनाथ नंदा और फूलसिंह को व्हीलचेयर, छड़ी, सिलिकॉन कुशन, सेक्रल बेल्ट और नी ब्रेस प्रदाय किये गये। सभी लाभार्थियों ने इस पहल के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 जनवरी 2023

Reva India News

ग्राहकों ने सराहा मुस्कान ज्वेलर्स की वैरायटी .21 अप्रैल को हुआ शुभारंभ

Reva India News

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार अपर कलेक्टर को सौंपा गया

Reva India News

Leave a Comment