Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल स्त्रोतों के क्लोरीनेशन हेतु टीमें गठित

मंडला, 27 मई 2025

प्री-मानसून एवं पोस्ट मानसून के दौरान ग्रामीणों को नियमित रूप से गुणवत्तायुक्त पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं सतत निगरानी हेतु जिले के सभी विकासखण्ड में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टीम का गठन किया गया है। टीम में विकासखण्ड स्तर में पदस्थ विकासखण्ड समन्वयक, हैण्डपम्प टेक्नीशियन, पंप अटेंडेट, प्लंबर, समयपाल एवं हेल्पर को जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम अपने अपने कार्यक्षेत्रों में मानसून आने के पूर्व से लेकर मानसून के समाप्ति तक प्रत्येक ग्राम के पेयजल स्त्रोतों जैसे हैण्डपम्प, ट्यूबवेल, संपवेल, उच्च स्तरीय टंकियों में निरंतर रूप से सोडियम हाईपो क्लोराईड (जर्मेक्स), क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर आदि डालकर क्लोरीनेशन का कार्य करेगी। इसके साथ-साथ हैण्डपम्प का सुधार कार्य, पेयजल स्त्रोतों के पानी की जांच हेतु नमूना जल का सेम्पल लिया जावेगा। वर्षाकाल के दौरान होने वाली जल जनित बीमारियां जैसे उल्टी, दस्त, खुजली, बुखार आदि की रोकथाम, बचाव, उपचार हेतु ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।

Related posts

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा बैठक

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

सूर्यकुण्ड धाम में मनाई गई रंगपंचमी

Reva India News

Leave a Comment