Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

19 जून 2025, मंडला

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला बाल कल्याण समिति की ओर से प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने बैठक में बाल गृह, बालिका संरक्षण गृह, एकल अभिभावक वाले बच्चे, मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चे, कोविड में मृत माता-पिता के अनाथ बच्चे तथा पाॅक्सो पीड़ितों के संबंध में अब तक की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाल कल्याण समिति द्वारा की जा रही कार्यवाहियों के लिए समिति को प्रोत्साहित किया। साथ ही लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल, एसडीओपी सिवनी नम्रता दिवाकर, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानंद नाफड़े सहित जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा

Reva India News

राज्यपाल का हेलीपेड पर हुआ स्वागत

Reva India News

Leave a Comment