Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समग्र स्वच्छता का नवाचार: वॉश ऑन व्हील्स केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने दिखाई थी हरी झंडी

मंडला 3 जुलाई 2025

जनपद पंचायत मण्डला ने वॉश ऑन व्हील्स, समग्र स्वच्छता का नवाचार शुरू किया है। हाल ही में प्रदेश की केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत मण्डला के इस अभिनव पहल से नगर में ना सिर्फ स्वच्छता के नए आयाम स्थापित होंगे अपितु इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी आएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन जनपद पंचायत मण्डला द्वारा संस्थागत एवं व्यक्तिगत शौचालय की साफ-सफाई को बढ़ावा देने हेतु इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। इसके लिए नगर के समीपस्थ ग्राम बड़ी खैरी के स्वच्छतासाथी श्री संदीप बैरागी (9302574986) एवं श्री मनीष चक्रवर्ती (7999341193) का चयन किया गया है। संबंधित स्वच्छतासाथी के साथ ग्राम पंचायत/संस्था का अनुबंध भी किया गया है।

 

बार कोड के माध्यम से हो सकेगी बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा

 

वॉश ऑन व्हील्स के स्वच्छतासाथियों द्वारा बार कोड का उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से स्वच्छता साथी की सेवा ली जा सकती है एवं उन्हें भुगतान भी किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु एक गूगल फार्म भी जनरेट किया गया है। जिसके माध्यम से स्वच्छतासाथी को सफाई के लिए बुक किया जा सकेगा। इसके पश्चात गूगल लिंक के माध्यम से स्वच्छतासाथी बुकिंग के आधार पर सफाई हेतु संबंधित स्थान पर उपस्थित होकर सफाई करेंगे। इस लिंक के माध्यम से कार्यालय जनपद पंचायत मण्डला द्वारा भी मॉनीटरिंग की जा सकेगी।

 

सामुदायिक संस्थान के लिए 200 रुपए तथा व्यक्तिगत शौचालय की सफाई का चार्ज 50 से 75 रूपये

 

स्वच्छ भारत मिशन की विकासखंड समन्वयक श्रीमती रश्मि वर्मा ने बताया कि स्वच्छतासाथी द्वारा सामुदायिक संस्थान की 5 कि.मी. की दूरी तक 200/- रूपये एवं उससे अधिक दूरी होने पर 250/- से 300/- तक तथा व्यक्तिगत शौचालय की सफाई हेतु 50/- से 75/- रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आमजन इस प्रकार साधारण शुल्क देकर व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्वच्छता के इस नव प्रयोग को बढ़ावा देने के कार्य में सहयोग कर सकते हैं।

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय में ली गई स्वच्छता साथी की सेवा

 

समग्र स्वच्छता के इस नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शासकीय कार्यालयों और आम नागरिकों का सहयोग मिल रहा है। गुरूवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक के निर्देश पर कार्यालय के शौचालयों की सफाई के कार्य के लिए वाश ऑन व्हील्स के स्वच्छतासाथियों की सेवाएं ली गई।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण किया

Reva India News

नजूल पट्टे के नवीनीकरण एवं धारणाधिकार शिविर 20 अगस्त तक

Reva India News

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नैनपुर को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 97.96 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment