Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग आबकारी अधिनियम के तहत 4 पर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, 12 दुकानदारों/हाथठेले वालों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई*

मंडला एसडीओपी मंडला के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शफीक़ खान एवं थाना यातायात प्रभारी ललित धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र एवं उदयचौक चौक क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड में चैकिंग के दौरान रेड कार्यवाही भी की गई जिसमें 4 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। वहीं नागरिकों की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस मंडला द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अव्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने, यातायात में बाधा उत्पन्न करने एवं सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने जैसे कृत्यों में संलिप्त 12 दुकानदारों/हाथठेले वालों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली, थाना यातायात, पुलिस लाईन का बल शामिल रहा।

Related posts

31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

पंचायत चुनावों के लिए 13 से प्राप्त किए जाएंगे नाम-निर्देशन पत्र जिले में 16 जिला पंचायत, 151 जनपद, 486 सरपंच तथा 7541 पंच पदों के लिए तीन चरणों में होगा मतदान  

Reva India News

मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा, संवेदना और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया जिला प्रशासन द्वारा विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके रहीं शामिल आज जन्मे बच्चे का मोहन नाम रखा

Reva India News

Leave a Comment