Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुकंपा नियुक्ति शासन की सेवा के दौरान दिवंगत हुए लोगों के परिवार को आर्थिक संबल देने का एक प्रयास है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला योजना भवन में तृतीय स्मृति सुमन शिविर आयोजित

मंडला 7 जुलाई 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने पर कर्मचारी के परिवार पर आर्थिक संकट आ जाता है। जिन्होंने अपने परिवार के मुखिया को खोया उसका दर्द परिजन ही समझ सकते हैं। अनुकंपा नियुक्ति शासन की सेवा के दौरान दिवंगत हुए लोगों के परिवार को आर्थिक संबल देने का एक प्रयास है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला योजना भवन में आयोजित तृतीय स्मृति सुमन शिविर को संबोधित कर रहीं थी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

मंत्री श्रीमती उइके ने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर रहे सभी नव नियुक्ति कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप शासन के नीतिगत प्रावधानों के अनुसार अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें। यह आपके लिए अंतिम पड़ाव नहीं है, आगे और पढ़ाई करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर आप सभी उच्च पदों को भी प्राप्त कर सकते हैं। तृतीय स्मृति सुमन शिविर में कुल 9 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। जिसमें श्री विपिन उद्दे को सहायक ग्रेड-3 जिला राजस्व स्थापना कार्यालय, श्री जितेन्द्र वैष्णव को सहायक ग्रेड-3 जनजातीय कार्यविभाग मंडला, श्री मनीष कुमार नेताम को चतुर्थ श्रेणी जनजातीय कार्यविभाग मंडला, श्री शक्तिकुमार श्रीवास को चतुर्थ श्रेणी जनजातीय कार्यविभाग मंडला, कु. आसमा परवार को चतुर्थ श्रेणी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला, श्री वेदप्रकाश कुर्वेती को चतुर्थ श्रेणी कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता मंडला, श्री दुष्यंत तेकाम को चतुर्थ श्रेणी उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंडला, श्री अजयसिंह बघेल को ग्राम पंचायत सचिव तथा श्री विकास चौहान को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नवीन नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Related posts

शांति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

25 मई 2021 की दोपहर 1 बजे तक कर सकते हैं ई-टेंडर ऑफर सबमिट

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment