Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर पुलिस ने सट्टेबाज के विरूध्द की कार्यवाही  

श्रीमान एस.डी.ओ.(पी) महोदय नैनपुर श्री मनीष राज के मार्गदर्शन में वर्तमान परिवेश मे समाज मे हो रहे अवैध कार्यो पर अकुंश लगाने हेतु क्लीन स्वीप अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में थाना नैनपुर मे पुलिस व्दारा वार्ड न.10 नैनपुर में दुकान में बैठकर सट्टा पर्ची लिखने की सूचना मिली उक्त सूचना के संबंध में दिनांक 18.7.2025 को थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा व्दारा टीम गठित कर दबिश दी गयी। टीम द्वारा राजेश उर्फ राजा पिता रामचरण चक्रवर्ती निवासी वार्ड न.10 शांति नगर नैनपुर के द्वारा किराना दुकान में बैठकर सट्टा पर्ची लिखते पाये जाने पर सट्टा पर्ची,पेन,डायरी,कार्बन पेपर,नगदी 850 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 325/25 पंजीबद्ध किया गया आरोपी के विरूद्द पूर्व मे भी सट्टा के अपराध पंजीबद्ध है,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई । सूचना मिलने पर नैनपुर पुलिस व्दारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

 

टीम मे शामिलः- सउनि रविन्द्र नेताम आरक्षक सुरेश जैतवार की विशेष भूमिका रही ।

 

 

 

Related posts

हाईस्कूल बिंझिया में निःशुल्क साईकिल वितरण

Reva India News

दीदी कैफे को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाएं

Reva India News

4337 किसानों से 247439.55 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment