Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पारिवारिक पृष्ठभूमि आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल उत्कृष्ट विद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को साईकिल एवं पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

मंडला 26 जुलाई 2025

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को निःशुल्क साईकिल एवं पाठ्यपुस्तक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल और केबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की विशेष मौजूदगी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गणवेश, लैपटॉप, ई-स्कूटी, साइकिल, कोचिंग के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास कर रहा है। अनेक महान लोगों ने शासकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद श्री उदयचंद जैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री केसी सुदर्शन ने पढ़ाई की और अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर लेकर आए।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने यहां मौजूद विद्यार्थियों से हुए अपने प्रेरक संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कठिन बाल्य काल और चाय की दुकान पर कार्य करते हुए आगे बढ़ते हुए परिश्रम से सम्मान प्राप्त किया है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति को आगे बढ़ने में पारिवारिक पृष्ठभूमि का कोई महत्व नहीं होता है। यह भाव आप विद्यार्थी अपने मन में बिल्कुल भी नहीं रखें। ज्ञानवान व्यक्ति हर जगह पूज्यनीय होता है। सभी विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। हमारी सरकार ने प्रदेश के हर बच्चे तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किए हैं। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को नई तकनीक और नई शिक्षा पद्धति से जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की नींव भी रखी जा रही है। आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग और अनुशासन का पालन करने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम के पहले अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण, मां सरस्वती पूजन एवं शहीद श्री उदयचंद जैन जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नशामुक्ति अभियान के तहत प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने विद्यालय परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर भी किए। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत ईको क्लब के विद्यार्थियों को एपको के माध्यम से प्रमाण पत्र भी दिए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री जयदत्त झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहा।

आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

 

Related posts

आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Reva India News

प्राथमिक शाला जुरगी में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता प्रश्नोत्तरी किए

Reva India News

सिविल अस्पताल नैनपुर में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ दो मरीजों का सफल डायलिसिस किया गया

Reva India News

Leave a Comment