Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अन्नदाता किसान के जीवन में बदलाव लाने प्रतिबद्ध सरकार – सांसद श्री कुलस्ते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की 20वीं किश्त जारी जिले के एक लाख 56 हजार 713 किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित शासकीय निःशुल्क शव वाहन की हुई शुरूआत

मंडला 2 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। किसानों की आय दुगुनी करने और खेती की लागत को कम करने के लिए केन्द्र सरकार ने किसान बंधुओं को सम्मान निधि देने का फैसला किया है। यह बात मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिला योजना भवन में आयोजित प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सम्मान राशि की 20वीं किश्त जारी करने के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित कृषि विभाग का अमला और बड़ी संख्या में कृषकबंधु मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की शुरूआत की। केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को एक वर्ष में 02-02 हजार रुपये की तीन किश्तों में प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा 06 हजार रुपये की राशि किसानों को प्रदान की जाती है। इस प्रकार किसानों को एक वर्ष में 12 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। अब किसानों को मिलने वाली इस राशि से कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति जैसे खाद, बीज, उर्वरक आदि खरीदने में सहूलियत मिली है। सरकार की मंशा है कि कृषि उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि हो, फसलें लहलहाएं और किसानों के चेहरे पर मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि खेती की लागत कम करने और किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले इसके लिए सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। विविध किसान कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसानों को समुचित सुविधाएं देने के प्रयास जारी है। आज जिले के एक लाख 56 हजार 713 किसानों को लगभग 31 करोड़ रूपए की राशि हस्तानांतरित की गई है। आधुनिक कृषि यंत्र सिंचाई, कृषि की उन्नत तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। इसके अलावा तकनीकी मार्गदर्शन और सलाह कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है। इन सभी प्रयासों से किसानों के समृद्धि के द्वार निश्चित रूप से खुलेंगे। ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की चर्चा करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने सभी से आग्रह स्वरूप कहा कि इस अभियान को शासकीय कार्यक्रम नहीं मानें। जनसहभागिता की बदौलत यह महत्वाकांक्षी अभियान हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कार्यक्रम की शुरूआत में सांसद श्री कुलस्ते एवं अन्य अतिथियों को श्री अन्न भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। उन्होंने यहाँ मौजूद किसानों को बीज मिनी किट भी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी में वाराणसी में आयोजित पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त जारी करने के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शासकीय निःशुल्क शव वाहन को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला योजना भवन परिसर में किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

Related posts

एसडीएम ने पेटेगांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन सम्बंधी बैठक सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर ने जंतीपुर क्षेत्र में बैगा आदिवासी एवं ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

Reva India News

Leave a Comment