Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत एआई क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित

मंडला, 6 मई 2026

जिला पंचायत मंडला के ग्रामोद्योग एवं माटीकला विभाग द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 4 मई से 6 मई तक सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (कार्ड) में संपन्न हुई।

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 141 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजाइन एवं उत्पाद नवाचार, डिजिटल कैटलॉगिंग, मूल्य निर्धारण, मांग पूर्वानुमान, डेटा आधारित उत्पादकता तथा गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्रों में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एस.के. डेकाटे, श्रीमती अनीता उपमन्यु, श्री प्रदीप जायसवाल (सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला), सुश्री पलास्का एवं सुश्री महिमा उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार क्षमता को बढ़ाना रहा।

Related posts

गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना के फार्म शीघ्र जमा करें

Reva India News

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में ड्यूटी निर्धारित

Reva India News

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

Reva India News

Leave a Comment