पांच दिवसीय आकांक्षा हाट मेला का आज शुभारंभ किया जाएगा। नीति आयोग, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन मण्डला के सौजन्य से वोकल फॉर लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षा हाट-मेले का आयोजन 11 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। आकांक्षा हाट-मेले की मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती संपतिया उइके होंगी। यह मेला 11 अगस्त से जल संसाधन विभाग विश्राम गृह, माहिष्मती घाट के पास प्रातः 11 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
