Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो- कुटकी तिहार’ को सफल बनाने सभी विभागों का समन्वय आवश्यक- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने खटिया के इको सेंटर में ली बैठक

मण्डला 1अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आगामी 10 से 17 अक्टूबर तक मोचा पंचायत भवन परिसर में मनाए जाने वाले ’कोदो- कुटकी तिहार’ की तैयारियों को लेकर इको सेंटर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों एवं कान्हा के विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा कि ’कोदो- कुटकी तिहार’ को सफल बनाने सभी को सक्रिय रूप से समन्वय करने की आवश्यकता है। इसी प्रकार सभी विभाग अपने निर्धारित दायित्वों को 10 अक्टूबर से पहले पूर्ण कर ले। उन्होंने कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार दुबे को नोडल अधिकारी बनाया एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं के लिए सीईओ जिला पंचायत से समन्वय करें एवं कार्यक्रम के लिए निर्धारित थीम, लगाए जाने वाले स्टॉल, उत्पादों की प्रदर्शनी एवं स्थानीय व्यंजनों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाए सुनिश्चित करते हुए अंतिम रूप दे।

 

स्थानीय रिसार्ट एवं गाइड भी पर्यटकों को देगें जानकारी

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने गाइड एवं रिसार्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि 1 अक्टूबर से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए खोला गया है। ऐसे में पर्यटकों को पार्क का भ्रमण कराने वाले सभी गाइड एवं एसोसिएशन के सदस्य 10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ’कोदो- कुटकी तिहार’ के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं उन्हें कार्यक्रम में २ाामिल होने आमंत्रित करेंगे। श्रीमती सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम के पर्याप्त प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट एवं जरूरी फ्लेक्स बैनर बनाकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रदान करें ताकि कोदो कुटकी तिहार का अधिक से अधिक समय पूर्व प्रचार प्रसार सुनिश्चित हो।

 

कान्हा क्षेत्र में पॉलीथिन प्रतिबंधित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कान्हा क्षेत्र में जिला दंडाधिकारी के आदेश द्वारा पॉलीथिन प्रतिबंधित की गई है। ऐसे में आने वाले पर्यटक, स्थानीय दुकानदारोें एवं रिजल्ट्स के मालिकों को इस संबंध में पर्याप्त सूचना दी जाए तथा आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ’कोदो- कुटकी तिहार’ के दौरान भी पॉलीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। पर्यटको को आवश्यक उत्पाद दोना-पत्तल एवं पर्यावरण हितैषी सामग्रियों के माध्यम से दी जाएगी। श्रीमती सिंह ने एसडीएम बिछिया को निर्देशित किया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकान या रिजल्ट पर प्रथम तीन बार जुर्माना आरोपित किया जाए। 3 बार से अधिक उल्लंघन होने पर संबंधित दुकान या रिजल्ट को सील करने की कार्यवाही की जाएगी।

 

कोदो-कुटकी के उत्पाद, गौडी पेंटिंग एवं हर्बल पेय रहेंगे आकर्षण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इको सेंटर में बैठक के दौरान कहा कि एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत चयनित ’कोदो- कुटकी’ के उत्पाद एवं गौडी पेंटिंग विशेष आकर्षण रहेंगे। इसी प्रकार हर्बल पेय भी शामिल रहेगें। उन्होने कहा कि महुये के लडडू, स्थानीय व्यजंन, ’कोदो- कुटकी तिहार’ पोष्टिक उत्पाद तथा एनआरएलएम द्वारा बनाये जाने वाले उत्पादो को २ाामिल करें।

 

मंडला के पर्यटन स्थलों की जानकारी तैयार करें

 

कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि कान्हा आने वाले पर्यटकों के लिए ’कोदो- कुटकी तिहार’ में एक हेल्पडेस्क बनाई जाए। कार्यक्रम स्थल में उत्पादों एवं अन्य स्थानों के साथ हेल्पडेस्क के माध्यम से पर्यटकों को मंडला जिले में स्थित ऐतिहासिक प्राकृतिक धरोहर की जानकारी भी प्रदान करने की व्यवस्था बनाई जाए ताकि पर्यटक अपने बचे हुए समय में मंडला जिले के प्रसिद्ध किले, पुरातत्व संग्रहालय,जीवाश्म,जलप्रपात तथा अन्य स्थलों को देख सकें।

 

Related posts

कलेक्टर ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना पर चर्चा की

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहन जब्त

Reva India News

एसडीएम ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment